मानस सेवा समिति ने आयोजित की आठ दिवसीय रामकथा : रामकथा के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

आठ दिन तक चली कथा में कालोनी के अलावा आसपास के सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। गीत व संगीत की धुनों के बीच हुई मनोहारी कथा की लोगो ने जमकर सराहना भी की।

मानस सेवा समिति ने आयोजित की आठ दिवसीय रामकथा : रामकथा के बाद हुआ भंडारे का आयोजन
मानस सेवा समिति ने आयोजित की आठ दिवसीय रामकथा

लखनऊ। मानस सेवा समिति के तत्वाधान में आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम स्थित चिरंजीव भारती स्कूल के समक्ष पार्क में आठ दिवसीय रामकथा का आयोजन हुआ। कथा महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य संत शरण त्रिपाठी ने भरत चरित्र के गुणगान का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कथा का श्रवण किया।

यह जानकारी रामकथा आयोजन समिति के संरक्षक एवं कृष्णाधाम के प्रोपराइटर संतोष त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया की आठ दिन तक चली कथा में कालोनी के अलावा आसपास के सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। गीत व संगीत की धुनों के बीच  हुई मनोहारी कथा की लोगो ने जमकर सराहना भी की।

कथा के अंतिम दिन आस्था परिवार की ओर से प्रसाद के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा समापन पर आचार्य मोहित महाराज एवम समिति के अध्यक्ष राजन त्रिवेदी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003