उत्तर प्रदेश में 35 हजार सिपाही पदों पर होगी भर्ती : फायरमैन, नागरिक पुलिस और पीएसी में भर्ती के लिए प्रस्ताव

इसमें नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल के 26 हजार 200, PAC में कॉन्स्टेबल के 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होगी।

उत्तर प्रदेश में  35 हजार सिपाही पदों पर होगी भर्ती : फायरमैन, नागरिक पुलिस और पीएसी में भर्ती के लिए प्रस्ताव
सिविल पुलिस, फायरमैन और पीएसी में शामिल होने का मौका

नए साल में UP में नागरिक पुलिस, फायरमैन और PAC में कॉन्स्टेबल के 35 हजार 757 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए DGP मुख्यालय ने UP पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है।

बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यालय से 35 हजार 757 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मिला है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्यवाही भर्ती बोर्ड कर रहा है। इसमें नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल के 26 हजार 200, PAC में कॉन्स्टेबल के 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होगी।

खेल कोटे के सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी : खेल कोटे से सिपाही के 534 पदों पर सीधी भर्ती भी अगले तीन महीने में पूरी कराए जाने के लिए भर्ती बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए 1 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आवेदन लिए गए थे। भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 534 पदों पर 7000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जल्द रिजल्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों का खेल कौशल परीक्षण दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में होगा।