प्रियंका के निजी सचिव ने की कांग्रेसियों से वसूली : जीशान का पीस को नौकर कहना पड़ा भारी, छह साल के लिए पार्टी से हुए निष्काषित

मीडिया संयोजक का आरोप है कि इस नौकर ने टिकट वितरण में जमकर उगाही की। इस उगाही की वजह से कांग्रेस का यह हाल हुआ है। उनका आरोप है कि कोई भी कांग्रेस नेता बगैर नौकर की सहमति के प्रियंका गांधी से मिल तक नहीं सकता हैं।…

प्रियंका के निजी सचिव ने की कांग्रेसियों से वसूली : जीशान का पीस को नौकर कहना पड़ा भारी, छह साल के लिए पार्टी से हुए निष्काषित
प्रियंका गाँधी

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश इलेक्ट्रानिक मीडिया के संयोजक जीशान हैदर को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व महासचिव के करीबी को नौकर कहना भारी पड़ गया। पार्टी ने जीशान हैदर पर पार्टी विरोधियों गतिविधियों व अनुशासनहीनता को आरोप लगाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। उधर जीशान हैदर को कहना है कि वह कांग्रेस में थे, कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस को उन्हें निकालने का अधिकार ही नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही निकाल सकती है।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी के सदस्य व मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के करीबी को नौकर कहकर हंगामा मचा दिया। जीशान हैदर का आरोप है कि प्रदेश प्रभारी के करीबी नौकर से प्रदेश कांग्रेस चौपट हो गई। इस नौकर की कार्यप्रणाली व गतिविधियों से आजित आकर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस छोडक़र अन्य दलों में चले गए। मीडिया संयोजक का आरोप है कि इस नौकर ने टिकट वितरण में जमकर उगाही की। इस उगाही की वजह से कांग्रेस का  यह हाल हुआ है। उनका आरोप है कि कोई भी कांग्रेस नेता बगैर नौकर की सहमति के प्रियंका गांधी से मिल तक नहीं सकता हैं। आरोप है कि इस नौकर ने जेएनयू को एक गैंग बना रखा है। गैंग के सभी सदस्यों को प्रमुख जगहों पर बैठा रखा है। इसके आने के बाद से करीब दो दर्जन से अधिक वरिष्ठï कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय तक आना छोड़ दिया है।

इलेक्ट्रानिक मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका के करीबी नौकर का नाम सर्वविदित है। वह कांग्रेस में थे, कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के इलेक्टेड सदस्य है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस को निष्कासित करने का अधिकार ही नहीं प्राप्त है। यह अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्राप्त हैै। एक सवाल के जवाब में जीशान हैदर ने कहा कि प्रियंका गांधी के प्रति उनकी आस्था में कोई कमी नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी की मेहनत को नौकर ने चौपट कर दिया। नौकर की पार्टी फंड की धनराशि में गोलमाल, प्रत्याशियों को टिकट दिलाने के नाम पर की गई उगाही से कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003