आगरा में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली : सुबह चाय पीने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर क्या वजह रही जिसके कारण रोहित ने खुद को गोली मार ली।

आगरा में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली : सुबह चाय पीने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
आगरा में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली

आगरा में रविवार को रिटायर्ड फौजी के बेटे ने अपने सिर में गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में शास्त्रीपुरम स्थित नील पदम कुंज में रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह चाय पीने के बाद उनके बेटे रोहित ने अपने सिर में गोली मार ली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित की उम्र 24 वर्ष है। आखिर रोहित अपनी जान क्यों देना चाहता था, इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

युवक ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम, पूछताछ जारी : थाना सिकंदरा प्रभारी आनंद कुमार शाही भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि रोहित की हालत गंभीर है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर क्या वजह रही जिसके कारण रोहित ने खुद को गोली मार ली।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि विजेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार सुबह रोहित माता-पिता और अपने छोटे भाई के साथ कमरे में बैठा हुआ था। अचानक उठ कर गया। अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। रोहित ऑटोमोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करता है।