मेरठ : ब्रह्मपुरी में दंपती की धारदार हथियार से हत्या : रात में घर में ही सोया था हत्यारा

पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर में 9 साल की बेटी सानिया थी। सानिया ने ही बताया की मेरी मम्मी जावेदा समीर को रिश्ते का भाई बताती थी। कुछ समय पहले ही कंकरखेड़ा के रहने वाले समीर के घर पर आना-जाना शुरू हुआ था। बतौर सानिया ने पुलिस को बताया की पहले अब्बू का गला काटा, शोर सुनकर व पहुंची तो मुझे लात मारी, और फिर पटककर मारा। आबाद खून से लथपथ फर्श जा गिरा। उसके बाद आरोपी समीर ने अम्मी जावेदा का कत्ल कर दिया।

मेरठ : ब्रह्मपुरी में दंपती की धारदार हथियार से हत्या : रात में घर में ही सोया था हत्यारा
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और आईपीएस अधिकारी विवेक भी पहुंचे। एएसपी विवेक ने बताया की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मेरठ में सोमवार रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मची गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि जुबैदा के पास एक युवक का आना-जाना था। पति के पूछने पर वह उसको मुंह बोला भाई बताती थी। उसने ही वारदात को अंजाम दिया। रात में वहीं उनके घर पर ही रुका हुआ था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

जावेदा के रिश्ते के भाई समीर ने वारदात को दिया अंजाम

सोमवार रात 9 बजे जावेदा का रिश्ते का भाई समीर सिटी गार्डन में आबाद के घर पहुंचा। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक व चाऊमीन था। आबाद ने अपनी पत्नी जावेदा और बच्चों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी। उसके बाद जावेदा के रिश्ते के भाई समीर ने कहा कि मैं आज यहीं पर सोऊंगा।

जावेदा अपने बच्चों के साथ सो गई, जबकि आबाद, समीर के साथ कमरे में सो गया। रात करीब ढाई बजे आरोपी समीर ने पशु काटने वाले छुरे से आबाद की हत्या कर दी। गला काटने के अलावा शरीर पर कई चाकू मारे। पति को बचाने के लिए जैसे ही जावेदा दौड़ी तो उसकी भी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

9 साल की सानिया बोली, मम्मी चिल्ला रहीं थी : आबाद व पत्नी जावेदा की हत्या के मामले में पुलिस ने समीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 9 साल की बेटी सानिया ने कहा की रात में बहुत रात हो रही थी, मम्मी के जो जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी, मैंने सुना तो लगा की मम्मी व पापा की लड़ाई हो गई होगी, मम्मी बहुत जोर जोर से चिल्ला रही थी, कि बचा लो… बचा लो। सानिया जैसे ही दूसरे कमरे में पहुंची तो हत्यारा समीर जावेदा का गला काट रहा था, शरीर पर खून ही खून था।

इतने में ही मम्मी नीचे गिर गई, फिर व नहीं बोली। सानिया ने बताया की मैं पापा के पास पहुंची तो वहां खून ही खून था, पापा भी नहीं बोले। पापा का भी गला कटा हुआ था। इतने में समीर हाथ में बड़ा सा चाकू लेकर भाग निकला। तब मैं बाहर निकली और शोर मचाया की मेरी मम्मी-पापा मार दिए गए।

जावेदा थी आबाद की दूसरी पत्नी 

पुलिस के मुताबिक ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन निवासी आबाद (40) मुर्गी सप्लाई करने का काम करता था। आबाद की पहली पत्नी नसीम की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी ने 7 बच्चे हैं, जो अलग रहते हैं। 6 साल पहले ही आबाद ने आसाम निवासी जावेदा से दूसरी शादी कर ली। जावेदा की भी दूसरी शादी है। जो अपनी 3 साल की बेटी सानिया को साथ लेकर आई। आबाद के दूसरी पत्नी जावेदा से तीन बच्चे हैं। घटना के समय रात में सानिया (9 वर्ष), जावेद (5 वर्ष), सना (4 वर्ष) और 3 साल का बच्चा साजिद भी घर में था।

पड़ोसी बोले-अवैध सबंधों में प्रेमी ने मारा : आबाद व पत्नी जावेदा की हत्या की सूचना मिलते ही सुबह ही घर के बाहर भीड़ लग गई। पास में रहने वाले कई लोगों ने बताया की जब आबाद घर पर नहीं रहता था, तो समीर आता जाता था। समीर के आबाद की पत्नी जावेदा से अवैध संबंध थे। घर और पड़ोस में जावेदा यही बताती थी की समीर मेरा रिश्ते का भाई है। पुलिस भी यही मानकर चल रही है समीर ने अपनी प्रेमिका और प्रेमिका के पति की हत्या की है।

शोर सुनकर पहुंची थी बेटी : पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर में 9 साल की बेटी सानिया थी। सानिया ने ही बताया की मेरी मम्मी जावेदा समीर को रिश्ते का भाई बताती थी। कुछ समय पहले ही कंकरखेड़ा के रहने वाले समीर के घर पर आना-जाना शुरू हुआ था। बतौर सानिया ने पुलिस को बताया की पहले अब्बू का गला काटा, शोर सुनकर व पहुंची तो मुझे लात मारी, और फिर पटककर मारा। आबाद खून से लथपथ फर्श जा गिरा। उसके बाद आरोपी समीर ने अम्मी जावेदा का कत्ल कर दिया।

एसएसपी बोले-आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और आईपीएस अधिकारी विवेक भी पहुंचे। एएसपी विवेक ने बताया की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।