कंबल और शाल पाकर खिले गरीब महिलाओं के चेहरे

मकर संक्रांति पर आशियाना सेक्टर एम में हुआ कार्यक्रम

कंबल और शाल पाकर खिले गरीब महिलाओं के चेहरे
आशियाना कंबल वितरण

लखनऊ। मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम में आशियाना परिवार की सदस्य एवं समाजसेवी महिला नेत्री ने घरों में काम करके जीवन यापन करने वाली महिलाओं को कंबल और शाल का वितरण किया।

समाजसेवी नीलम सिंह के सेक्टर एम स्थित आवास पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में आसपास इलाकों की करीब दर्जन भर महिलाओं ने भाग लिया। नेत्री ने सभी गरीब महिलाओं को कंबल, शाल के साथ खिचड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चों ने भी हिस्सा लिया।