मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी, आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारें में बता रहे हैं जिनसे आपको बचने की ज़रूरत है

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं। फिर चाहे बात फेशियल की हो या फिर हेयर कट करने की, या फिर मैनीक्योर की।

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी, आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारें में बता रहे हैं जिनसे आपको बचने की ज़रूरत है
मैनीक्योर पेडीक्योर करना हर महिला पसंद है| खूबसूरती पर हर महिला का हक़ है|

मैनीक्योर पेडीक्योर करना हर महिला पसंद है| खूबसूरती पर हर महिला का हक़ है| अपनी खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए हम अक्सर पार्लर के चक्कर लगाते रहते हैं| लेकिन आजकल की बिजी लाइफ में पार्लर के लिए टाइम निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है| क्योंकि ज्यादातर महिलाएं पूरे हफ्ते ऑफिस में काम करती हैं और एक संडे मिलता है जिसमें वो थोड़ा आराम करना पसंद करती हैं| महिलाओं के लिए हर 15 दिन में पार्लर विज़िट करना भी जरुरी हो जाता है| ऐसे में आप खुद अपने हाथ पैरों की देखभाल कर सकती हैं और उन्हें खूबसूरत बना सकती हैं| इसके लिए आपको घर से बाहर भी नहीं जाना होगा और आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे|

वैसे भी लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं। फिर चाहे बात फेशियल की हो या फिर हेयर कट करने की, या फिर मैनीक्योर की। लेकिन यदि आप इस बात पर ध्यान दें कि हम घर पर रहकर त्वचा से जुड़ी हर समस्या का समाधान तो कर लेते है लेकिन जब बात मैनीक्योर की आती है तो इसमें सावधानी नहीं बरतते हैं, और यही गलती हमारे पूरे लुक को खराब करने का काम करती है।

एक सर्वेक्षण के अनुसार, ज्यादातर महिलाएं अपने नाखूनों का सही लुक पाने के लिए साल भर में हज़ारों रुपये खर्च कर देती हैं। और इंटरनेट पर भी नाखूनों की देखभाल और मैनिक्योर के तरह-तरह के तरीकों को जानने के लिए अपना ध्यान लगा के रखती हैं। हालाकि कुछ सावधानी बरत कर आप अपने हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं। बस आपको मैनीक्योर करते समय इन चीजों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यक्ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारें में बता रहे हैं जिनसे आपको बचने की ज़रूरत है।

  1. टूल्स को क्लीन ना करना

मैनीक्योर करने के लिए आप कई तरह के टूल्स का उपयोग करते हैं। जो बिना सफाई के होते हैं, ये आपके लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। बिना धोए उपकरण का उपयोग करने से उसमें मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया आपको हाथों व नाखूनों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए  पहले उपकरणों को कीटाणुनाशक चीजों से धोकर टूल्स को डिसइंफेक्ट करें और इस्तेमाल के बाद भी उन्हें अच्छी तरह साफ करके ही रखें।

  1. बेसकोट का उपयोग नहीं करना

मैनीक्योर करने से पहले बेस कोट का उपयोग करना काफी जरूरी होता है, जो महिलाएं नही करती हैं। बेस कोट का उपयोग आपके नेल्स के लिए एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है। इस लिए हर बार मैनीक्योर करते हुए नेलपेंट लगाने से पहले बेस कोट को जरूर लगाएं।

  1. नाखूनों को फाइलिंग आगे पीछे करना

नाखूनों को बफर करते समय, अधिकांश महिलाएं अच्छा शेप देने के चक्कर में फाइल को आगे पीछे करके रगड़ देती हैं, जिससे नाखून कमजोर होने के साथ जड़ों पर छोटी-छोटी दरारें पड़ जाती हैं, जो भले ही दिखाई ना देती हो लेकिन जब आप नेल पॉलिश लगाते हैं, तो यह उन दरारों में भर जाता है, जो नाखून के लुक को खराब कर देता है। यदि आप नाखून का लुक अच्छा पाना चाहती हैं तो बफर का इस्तेमाल एक तरफ से करें।

  1. क्यू−टिप का इस्तेमाल

जब भी आप नेलपेंट लगाए तो क्यू−टिप का इस्तेमाल ना करें इससे कॉटन के छोटे−छोटे स्टैंड्स आपकी नेल पॉलिश में चिपक जाते हैं,जो आपके नाखून के लुक को खराब कर देते हैं। क्यू−टिप की जगह आप बेहद पतले मेकअप ब्रश या फिल नेलपेंट रिमूवर का उपयोग करें। 5. किनारों के आसपास नेल पॉलिश का उपयोग नहीं करना चाहिए l

  1. नेल पॉलिश का उपयोग त्वचा के आसपास नहीं करनी चाहिए

ज्यादातर महिलाएं नाखूनों को शार्प नही करती हैं, और सीधे नेल पेंट लगा लेती हैं। जिससे नाखून और नेल पॉलिश के बीच पानी फंस जाता है, वहां जाकर चिपक जाता है इसलिए, अपना मैनीक्योर करते समय नाखून के इन किनारों के आसपास नेल पेंट का उपयोग करना न भूलें।

  1. नेल पॉलिश की बोतल को हिलाना

यह एक कॉमन सी बात है कि जब भी आप नेल पॉलिश का उपयोग करें तो पहले बोतल को हिला लें ऐसा करने से नीचे जमा रंग ऊपर आकर मिल जाएगा। और नाखूनों में एक सा रंग दिखाई देगा। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि महिलाएं नेल पेंट लगाने से पहले इसकी बॉटल को जोर से हिला कर शेक करती हैं। जो कि नेल पेंट लगाने का गलत तरीका है। इस तरह बॉटल को शेक करने से नेल पेंट लगाने के बाद बबल्स बन जाते हैं और लगाने के बाद नेल पेंट का लुक अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए बॉटल को शेक करने के लिए हल्के हांथों से हिलाएं।

  1. नाखूनों को ठंडे पानी में डालें

यह एक कॉमन सी बात है कि जब भी आप नेल पॉलिश का उपयोग करें तो पहले बोतल को हिला लें ऐसा करने से नीचे जमा रंग ऊपर आकर मिल जाएगा। और नाखूनों में एक सा रंग दिखाई देगा। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि महिलाएं नेल पेंट लगाने से पहले इसकी बॉटल को जोर से हिला कर शेक करती हैं। जो कि नेल पेंट लगाने का गलत तरीका है। इस तरह बॉटल को शेक करने से नेल पेंट लगाने के बाद बबल्स बन जाते हैं और लगाने के बाद नेल पेंट का लुक अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए बॉटल को शेक करने के लिए हल्के हांथों से हिलाएं।

  1. क्यूटिकल्स को काटना

नाखूनों को काटते समय काफी ध्यान देना चाहिए। यदि आप काफी किनारे से नाखूनों को काटते हैं तो त्वचा के कट जाने का डर ज्यादा होता है, ऐसे में इन्फेक्शन फैल सकता है। इसलिए नाखूनों को सीधे-सीधे काटना सबसे अच्छा तरीका है। इसके बाद अगल-बगल से कट करें।

रिंकी बाल्मीकि
ब्यूटी एक्सपर्ट (लखनऊ)
फोन नंबर :  6394352283