Weekly Horoscope from 23 May 2022 to 29 May 2022 : रखना होगा इन राशियों को विशेष ध्यान, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope from 23 May 2022 to 29 May 2022 : सोमवार से नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है l मई के अंतिम सप्ताह में 25 मई से नौतपा आरंभ होगा, जिसके चलते भीषण गर्मी का प्रकोप होगा। इसके बाद 26 मई को अचला एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी।

Weekly Horoscope from 23 May 2022 to 29 May 2022 : रखना होगा इन राशियों को विशेष ध्यान, जानें साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 23 मई 2022 से 29 मई 2022 तक

Weekly Horoscope from 23 May 2022 to 29 May 2022 :  सोमवार से नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है l मई के अंतिम सप्ताह में 25 मई से नौतपा आरंभ होगा, जिसके चलते भीषण गर्मी का प्रकोप होगा। इसके बाद 26 मई को अचला एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। 27 को शुक्र प्रदोष व्रत और 28 को शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा। इस सप्ताह में कई शुभ योग भी बनेंगे जिनमें रवि योग, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि आदि प्रमुख हैं। ग्रहों की चाल बदलने से कई शुभ-अशुभ योग भी इस सप्ताह में बनेंगे। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति इस हफ्ते कुछ राशियों को विशेष प्रभावित करने जा रही है l ये राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल.

मेष राशि : कारोबारियों के लिए यह सप्ताह ज्यादा लाभदायक नहीं है। इसलिए आपको अपने बिजनेस की वर्तमान स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही बेहतर प्लानिंग की भी जरूरत है। साथ ही बिजनेस में पैसों के लेन-देन संबंधी काम करते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ मननुटाव की स्थिति हो सकती है। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। सेहत से जुडी कोई समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस सप्ताह आप माता की सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते है। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाज़ी से बचे। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ के योग बन सकते है। इस सप्ताह दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बनाये रखे। छात्र वर्ग को परिश्रम के उपरांत सफलता मिलने के योग रहेंगे। अपने खर्च पर नियंत्रण बना कर चले। 

वृष राशि : यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। वहीं इस सप्ताह घर में कोई धार्मिक या मांलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। वृषभ राशि के जातको को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ तकलीफ मिल सकता है। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह शुभ बना रहेगा किन्तु कामकाज को लेकर अधिक आत्मविश्वास से बचे। दैनिक कार्यो को लेकर आपने कुछ आलस्य बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। भाई बहनों के साथ तालमेल न बिगड़े इसका पूर्ण ध्यान रखे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह लाभ दे सकता है। सेहत का ध्यान रखे। किसी बात को लेकर मन में उथल पुथल बनी रह सकती है.

मिथुन राशि : आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से 11वें प्रवेश करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत से भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस सप्ताह किसी व्यावसायिक डील में अच्छा धनलाभ में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। इस राशि के जातको को धन खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपको पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें मिल सकती है। कामकाज को लेकर कुछ परेशानी मिलेगी किन्तु कार्य संपन्न होगा संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यो को लेकर अधिक सोच विचार आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। अटका हुआ धन इस सप्ताह आपको मिल सकता है। इस सप्ताह अपने क्रोध पर संयम रखे तथा आलस्य से बचे। 

कर्क राशि : इस सप्ताह आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपको दशम स्थान में गोचर करेंंगे। इसलिए इस सप्ताह आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या बात चल सकती है। कार्यक्षेत्र और जॉब में आपका स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कार्यस्थल पर बॉस लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते है। वैवाहिक जीवन में अपने अहंकार को दूर रखे उचित रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह भटकाव वाला बना रह सकता है। किसी बात को लेकर संतान के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते है। लाभ से जुड़े मामलों को लेकर आपका परिश्रम इस सप्ताह अधिक बना रह सकता है। अचानक धन का लाभ आपको प्रसनत्ता दे सकता है। नकारात्मक विचारो से अपने आप को दूर रखे।

सिंह राशि : आपको इस सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। लेकिन साझेदारी के व्यवसाय मे आप और पार्टनर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं सप्ताह के अंतिम दिनों  में आप कोई व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध  खराब हो सकते हैं। इसलिए पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। इस सप्ताह गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अधिक कामकाज बना रह सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बना कर चलना आपके लिए लाभदायी रहेगा। प्रेमी वर्ग के लिए सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। पेट से सम्बंधित कोई परेशानी आपके लिए बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक लोगो का सहयोग आपको मिलेगा। यात्रा के योग बनेगे तथा उस पर धन खर्च होगा। कही अटका हुआ धन मिलने से आपकी जमापूंजी में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए सफलता देने वाला रहेगा।

कन्या राशि : आप लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, फिर भी विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर इस सप्ताह पार्टनरशिप का काम करने की सोच  रहे थे  तो शुरू कर सकते हैं समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ आप कही घूमने का प्लान बना सकते हैं।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कुछ आलस्य भरा बना रह सकता है। कुछ व्यर्थ के खर्च आपके लिए बने रह सकते है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपको सामान्य फल देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का उचित सहयोग आपको मिलेगा। छात्र वर्ग को अपने किसी प्रोजेक्ट पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उंनसे आपको लाभ भी मिल सकता है।

तुला राशि : इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, और इसमें तरक्की भी निश्चित है। इसलिए मौका हाथ से जाने नहीं दें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बिजनेस में कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। इस सप्ताह जोड़ों में दर्द और पेट की समस्या बढ़ सकती हैं। इस राशि के जातको शुरुआती भाग में धन सम्बन्धी मामलों में कुछ समस्या मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक बना रह सकता है। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बने रहेंगे। भाई बहनो का सहयोग आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। दैनिक जीवन में बातचीत के दौरान आपको अपनी भाषाशैली पर ध्यान देने की जरुरत रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखे। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। संतान के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए अपने अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। वहीं इस सप्ताह आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। जो आपके अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। काम में तेजी आएगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। इस राशि के जातको का मन किसी बात को लेकर भ्रमित सा बना रह सकता है। आपके मन में तरह तरह के विचार आपको कुछ परेशानी दे सकते है अतः अधिक सोच विचार से बचे। धनसंबंधी मामलों के लिहाज से सप्ताह आपको लाभ दे सकता है। इस सप्ताह फालतू के कार्यो तथा खर्चो से दूर रहे। दोस्तों की मदद से इस सप्ताह कार्यो में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। आपके मान -सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपको पुराने किये किसी कार्य का धन मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।

धनु राशि : यह सप्ताह आप लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। साथ ही विवाहितों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। वहीं कई दिनों से रुका हुआ सरकारी काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। वहीं इस सप्ताह रिस्क आपको लाभकारी साबित हो सकती है। इसलिए कारोबार में रिस्क ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।इस राशि के जातको को शुरूआती भाग में दौड़ भाग अधिक करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। किसी बात को लेकर आप मन ही मन परेशान बने रह सकते है। प्रेमी वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता दे सकता है। इस सप्ताह धन लाभ के नए मार्ग आपको मिल सकते है। पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह रहेगी। सेहत का उचित ध्यान रखे। संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलने के योग रहेंगे .

मकर राशि : यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी विशेष रहने वाला है। अभी आपके हाथ में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है और इस कारण आप अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। मतलब स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वहीं व्यवसाय संबंधी योजनाओं को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर नही करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मौसम की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। इस राशि के जातको को धन सम्बन्धी परेशानी बनी रह सकती है। काम काज को लेकर चल रही परेशानियों में आपको कुछ राहत भरी खबर मिल सकती है। नौकरी पेशा वर्ग को उच्च वर्ग के साथ तालमेल बना कर चलना लाभ दे सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। इस सप्ताह छात्र वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आप दर्शन हेतु किसी मंदिर में जा सकते है। इस सप्ताह आलस्य से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

कुंभ राशि : यह सप्ताह व्यापार की दृष्टि से सामान्य फलदायक रहेगा। वहीं अभी जो व्यापार चल रहा है उसी पर ध्यान लगाएं। नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। वहीं किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास नहीं करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। विवाहित संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर की वस्तुओं को खाने से बचें, तो बेहतर होगा। इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की सलाह रहेगी। कार्यस्थल में लोग आपके कार्यो में कमी निकाल सकते है। धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह आपको लाभ देने वाला बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे। इस सप्ताह भाई तथा किसी मित्र द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। ननिहाल तथा ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखे तथा उंनसे मतभेद संभव है। कार्यो को लेकर किसी पर अतिविश्वास करने से बचे।

मीन राशि : इस सप्ताह कारोबार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव का गोचर दूसरे भाव में होगा। इसलिए इस सप्ताह आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। फंसे हुए धन प्राप्ति के योग हैं। अगर इस सप्ताह आप व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय अनुकूल है। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह का कोई  रिश्ता आ सकता है। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।इस सप्ताह मीन राशि के जातको को उनका आलस्य दैनिक कार्यो में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। भाग्य का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन असमंजस में बना रह सकता है। व्यापार को लेकर आपकी स्तिथि अच्छी बनेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग से आपको उचित लाभ तथा सहयोग मिल सकता है। आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिलने के योग रहेंगे। आप मन की शांति हेतु किसी धार्मिल स्थल पर जा सकते है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह परिश्रम की सलाह रहेगी।