गोरखपुर में कार ने मासूम को रौंदा, मौत : नाराज ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर किया चक्का जाम, पुलिस समझाने में जुटी
जंगल धूसड़ निवासी सोनू गुप्ता मजदूरी करता है। शनिवार की सुबह उसका 3 वर्षीय बेटा रवि किशन दरवाजे के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
गोरखपुर के पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ धोधड़ा टोले में शनिवार की सुबह दरवाजे के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 10 बजे गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय, पिपराइच और झंगहा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजनों को समझाकर जाम हटवाने के प्रयास में जुटी है। लेकिन दोपहर 12:45 बजे तक जाम समाप्त नहीं हुआ था।
पिता करता है मजदूरी : जंगल धूसड़ निवासी सोनू गुप्ता मजदूरी करता है। शनिवार की सुबह उसका 3 वर्षीय बेटा रवि किशन दरवाजे के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस परिजनों को समझाकर जाम हटवाने के प्रयास में जुटी है।

पिता सोनू ने बताया कि कार चालक गांव का ही एक प्रापर्टी डीलर है। कार चालक ने गलती से ब्रेक की जगह स्लेटर दबा दिया। कार की गति अचानक तेज हो गई और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। परिजन घायल बच्चे को लेकर बाइक से मेडिकल कालेज गए जहां डाक्टरों नें मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद उसकी मां इंदू रो-रोकर अचेत हो जा रही है l

उधर नाराज परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर जंगल स्थिति पुलिस पिकेट के पास पिपराइच-गोरखपुर मार्ग पर सुबह 10 बजे चक्का जाम कर दिया। रविकिशन माता पिता का इकलौता संतान था। मौत के बाद उसकी मां इंदू रो-रोकर अचेत हो जा रही है। स्थानीय पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। उधर अभी तक जाम खत्म नहीं हुआ था।


