UP Election 2022 : लखनऊ में एक लाख महिलाओं की शक्ति यात्रा निकलेगी कांग्रेस

UP Election 2022 : लखनऊ में एक लाख महिलाओं की शक्ति यात्रा निकलेगी कांग्रेस

UP Election 2022 : लखनऊ में एक लाख महिलाओं की शक्ति यात्रा निकलेगी कांग्रेस
लखनऊ में एक लाख महिलाओं की शक्ति यात्रा निकालेगी कांग्रेस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन को मजबूत करने व सत्ता में काबिज होने के लिए आधी आबादी पर दांव खेल रही है. 21 फरवरी को कांग्रेस लखनऊ समेत राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर शक्ति यात्रा का आयोजन करेगी l वहीं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में एक लाख महिलाओं की कांग्रेस की ओर से शक्ति यात्रा निकली जाएगी.

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती देने के लिए 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया है. ये यात्राएं सभी विधानसभाओं में एक साथ, एक ही दिन और एक ही समय पर होंगी.

महिलाओं को 40% टिकट देने की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' पदयात्रा से कांग्रेस महिलाओं में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुंचाना चाहती है. उन्होंने बताया कि शक्ति यात्रा में 2 किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

पुरुष भी इसमें शामिल होंगे. लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. महिलाओं के उत्साह, दृढ़ता और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने हेतु महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा. सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि पदयात्रा में 1-2 हजार गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का संगीत भी बजाया जाएगा.साथ ही महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो. इसके अलावा 8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख महिलाओं का मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनपदों से महिलाओं की भागीदारी होनी है.