संविधान की आत्मा के साथ कदमताल – असहायों के सम्मान में बृज की रसोई की सेवा

समाजसेवा का अद्वितीय उदाहरण पितृ पक्ष पर जरूरतमंदों को मिला सम्मान और भोजन: प्रीती मिश्रा पितृ पक्ष पर बृज की रसोई द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न: विपिन शर्मा

संविधान की आत्मा के साथ कदमताल – असहायों के सम्मान में बृज की रसोई की सेवा
पितृ पक्ष पर बृज की रसोई द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम

लखनऊ : 21 सितम्बर। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजी.) द्वारा संचालित बृज की रसोई के अंतर्गत आज पितृ पक्ष के अवसर पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

संस्था के संस्थापक श्री विपिन शर्मा ने अवगत कराया कि यह सेवा कार्यक्रम आशियाना स्थित साईं मंदिर सेक्टर-जे से प्रारम्भ होकर सेक्टर-एम रिक्शा कॉलोनी, रतन खंड पार्क, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समीप झुग्गी-झोपड़ियाँ, निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत श्रमिकों के अस्थायी निवास, नगर निगम जोन-8 की मलिन बस्तियाँ तथा रतनखंड पानी टंकी, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर आशियाना चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया। इस दौरान सैकड़ों निराश्रित, असहाय बच्चों एवं बुजुर्गों को ससम्मान भोजन परोसा गया।

संस्था की सदस्य साधना त्रिपाठी ने बताया वितरित भोजन में आलू-टमाटर-सोयाबीन की सब्जी, चावल तथा मिष्ठान में बूँदी सम्मिलित रही।

अनुराग दुबे ने कहा कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3 बजे बाबा नीम करौली जी के आशीर्वचन एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर  मुकेश कनौजिया ने बताया कि भोजन वितरण केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का पावन अवसर भी है।

वहीं संस्था में आई इंद्रा उपाध्याय ने कहा कि संस्था के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने बच्चों एवं बुजुर्गों को पौष्टिक तथा ताज़ा भोजन परोस कर उन्हें सम्मान का अनुभव कराया।

आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उपस्थित लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता देखकर सेवा का उद्देश्य पूर्ण होता प्रतीत हुआ।

संस्था में आई प्रीती मिश्रा (अध्यापिका) ने संयुक्त रूप से यह भी स्पष्ट किया कि मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे कोई भी असहाय भूखा न रहे।

आज के कार्यक्रम में देवांश रस्तोगी, पंकज राय , उमाशंकर यादव, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया, नवल सिंह एवं प्रीति मिश्रा, ऋचा मिश्रा, इंद्रा उपाध्याय, अजय लक्ष्मी, साधना त्रिपाठी सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय रूप से योगदान एवं सेवा प्रदान की।

देवांश रस्तोगी ने बताया कार्यक्रम के उपरांत संस्था ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सेवा संभव हो सकी।

संस्था के अध्यक्ष ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करें, जिससे कोई भी भूखा न सोए।

अनिल यादव ने कहा गौरतलब है कि इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन वितरण सेवा आयोजित करती है तथा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का भी संचालन करती रहती है। संस्था का मूल उद्देश्य असहाय, अनाथ एवं जरूरतमंदों के जीवन में सम्मान, आशा और सकारात्मक परिवर्तन लाना है।