अयोध्या में आबकारी विभाग ने 31 लाख कीमत की शराब बरामद, 44 लोग गिरफ्तार, 190 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। वहीं बरामद शराब को आबकारी विभाग नष्ट करने की तैयारी में हैl….

अयोध्या में आबकारी विभाग  ने 31 लाख कीमत की शराब बरामद, 44 लोग गिरफ्तार, 190 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अयोध्या में 31 लाख की शराब बरामद, 44 लोग गिरफ्तार

अयोध्या में आबकारी विभाग ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिले में अभियान चलाकर 31 लाख 26 हजार रुपये की कीमत की शराब को बरामद किया । 190 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 44 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा । ये शराब चुनाव में खपाने के लिए जिले में मंगाई गई थी।

दो माह में 1331 स्थानों पर छापेमारी : जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी के नेतृत्व में आबकारी टीमों ने 8 जनवरी से 28 फरवरी तक अयोध्या, रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, गोसाईगंज, विधान सभाओं के 1331 स्थानों पर छापेमारी किया । इस दौरान अवैध रूप से बिक्री हो रहे 12 हजार 26 लीटर अवैध शराब बरामद किया । अधिकतर शराब चुनाव के दौरान खपाने के लिए तैयार किए गए थे । अथवा बाहरी जनपदों से मंगाया गया था।

190 के खिलाफ मुकदमा दर्ज : जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 190 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है, तथा 44 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है । सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। वहीं बरामद शराब को आबकारी विभाग नष्ट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही पुलिस इनसे संबंधित अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।