लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.31 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार : दुबई की फ्लाइट से लाया गया था 2.4 किलो तस्करी का सोना, पांच तस्कर पकड़े गए

रात में दुबई से आई फ्लाइट FZ 433 से उतरे यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। तीन यात्रियों की सकैनिंग में मशीन ने सिग्नल दिया। इन्हें अलग लाकर तलाशी ली गयी तो पैंट के कमर में सिला हुआ सोने की पत्तियां बरामद हुई l....

लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.31 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार : दुबई की फ्लाइट से लाया गया था 2.4 किलो तस्करी का सोना, पांच तस्कर पकड़े गए
2.4 किलोग्राम तस्करी का सोना दुबई की फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर लाया गया था

लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई से तस्करी करके लाया गया सोना शुक्रवार रात पकड़ लिया गया। सोने के साथ पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने सोने का बुरादा बनाकर इसे जेली में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लिया था।

कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रात में दुबई से आई फ्लाइट FZ 433 से उतरे यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। तीन यात्रियों की सकैनिंग में मशीन ने सिग्नल दिया। इन्हें अलग लाकर तलाशी ली गयी तो पैंट के कमर में सिला हुआ सोने की पत्तियां बरामद हुई। इन तस्करो ने अपने दो और साथियों की जानकारी दी। इनकी निशानदेही पर उन्हें भी पकड़ा गया। कमिश्नर ने बताया कि पकड़ा गया सोना 2.4 किलो है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये है। सोना लखनऊ के रास्ते कहा ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी के लिए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।