लम्बे समय से अनुपस्थित रहनें पर उत्पादन निगम के 18 कार्मिक बर्खास्त

यह निर्णय उ0प्र0 पावर कारपोरेषन एवं उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम0 देवराज के द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देषों के बाद लिया गया है।

लम्बे समय से अनुपस्थित रहनें पर उत्पादन निगम के 18 कार्मिक बर्खास्त
उत्पादन निगम के 18 कार्मिक बर्खास्त

लखनऊ, 26 सितम्बर 2022। उ0प्र0 राज्य उत्पादन निगम के 18 कार्मिकों की लम्बे समय से बगैर सूचना या अवकाष स्वीकृत कराये अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त कर दी गयी है। यह निर्णय उ0प्र0 पावर कारपोरेषन एवं उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम0 देवराज के द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देषों के बाद लिया गया है।

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष को बताया गया था कि निगम में अनेक अधिकारी एवं कार्मिक कई वर्शों से बगैर सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र भी नहीं स्वीकृत कराया है और न ही कोई सूचना दी है। इस पर अध्यक्ष ने निर्देषित किया था कि ऐसे कार्मिकों को विधि सम्वत तरीके से निगम से बाहर करिये क्योंकि इससे एक तरफ जहॉ विभागीय कार्य प्रभावित होता है वहीं दूसरे योग्य और बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी नहीं मिल पाती है। अध्यक्ष के निर्देष के बाद 39 कार्मिकों ने त्याग पत्र स्वीकृत कराया एवं 71 लाख रूपये बंधपत्र के तहत जमा हुये।

जिन कार्मिकों को बर्खास्त किया गया है उनके नाम है

  1.  श्रीमती बबिता (प्रवक्ता) हरदुआगंज
  2.  कु0 ललितेष (रसायनज्ञ श्रेणी-2 हरदुआगंज
  3. प्रषान्त पाण्डेय (टी0जी0-2) अनपरा
  4. प्रदीप कुमार (टी0जी0-2) पनकी
  5. अरूण कुमार सिंह (श्रमिक) अनपरा
  6. दूधनाथ (श्रमिक) अनपरा
  7. साधना बाथम (अनुसेवक) पनकी
  8. रज्जन लाल (श्रमिक) पनकी
  9. संतोश कुमार (श्रमिक)ओबरा
  10. संजय कुमार (धावक) पनकी
  11. दषाराम (श्रमिक)अनपरा
  12. मुन्ना प्रसाद गुप्त (रसायनज्ञ श्रेणी-2) ओबरा
  13. प्रवीन सिंह (रसायनज्ञ श्रेणी-2) ओबरा
  14. अषोक कुमार (टेक-2) ओबरा
  15. सुनील जॉर्ज (श्रमिक) हरदुआगंज
  16. उरूज अहमद (श्रमिक) पारीछा
  17. सुनील कुमार (श्रमिक) ओबरा
  18. अमर सिंह (सहायक) पनकी


सौरभ दोहरे 
विशेष संवाददाता