आशियाना में पूजा बनी डांडिया नाइट 2022 क्वीन : डांडिया गीतों पर देर रात तक थिरके बच्चे और महिलाएं

स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी की ओर से आशियाना स्थित कृष्णाधाम बैंक्विट हाल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं एवम बच्चो ने फिल्मी गीतों पर जमकर धूम मचाई।

आशियाना में पूजा बनी डांडिया नाइट 2022 क्वीन :  डांडिया गीतों पर देर रात तक थिरके बच्चे और महिलाएं

मुख्य बातें

  • डांडिया गीतों पर देर रात तक थिरके बच्चे और महिलाएं
  • आशियाना में पूजा बनी डांडिया नाइट 2022 क्वीन
  • स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी ने किया डांडिया नाइट का आयोजन

लखनऊ। स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी की ओर से आशियाना स्थित कृष्णाधाम बैंक्विट हाल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं एवम बच्चो ने फिल्मी गीतों पर जमकर धूम मचाई। देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में पूजा शर्मा को डांडिया क्वीन 2022 चुना गया। बेस्ट कपल का प्राइज नीलम व प्रियम को घोषित किया गया।

खजाना मार्केट के निकट स्थित कृष्णाधाम में आयोजित डांडिया नाइट 2022 की संयोजिका वर्णिका श्रीवास्तव ने बताया कि इस रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में शालिनी, ऐशनी, सरोजनी, मनोरमा, नीलम, सोनम, मुक्ता, सुरेखा, स्वीकृति समेत करीब 50 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।  प्रतिभागियों ने डांडिया गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों को खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में पूजा शर्मा को डांडिया नाइट 2022 क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आरती पाल और मधुलिका शर्मा ने निभाई।

सयोजिका वर्णिका ने बताया कि शाम सात बजे शुरू हुई डांडिया देर रात तक चली। डांडिया नाइट में अतिथि के रूप में रागिनी श्रीवास्तव के अलावा कविता शुक्ला शामिल हुई। जागृति वेलफेयर फाउंडेशन की शालिनी पांडे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003