एंटीबॉयोटिक लगने के बाद 20 बच्चों की हालत बिगड़ी : इंजेक्शन लगने के बाद 1 बच्चे को आने लगे झटके, डॉक्टरों ने संभाला

जिला अस्पताल के कोविड के एल-टू में बने बच्चों के वार्ड में 20 बच्चे भर्ती हैं। सभी को बुखार के साथ उल्टी दस्त की शिकायत थी। लगभग चार दिन से इनका इलाज चल रहा है। गुरूवार को रात दस बजे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों को इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी एक बच्चे की तबियत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

एंटीबॉयोटिक लगने के बाद  20 बच्चों की हालत बिगड़ी : इंजेक्शन लगने के बाद 1 बच्चे को आने लगे झटके, डॉक्टरों ने संभाला
तबियत बिगड़ने के बाद परेशान होते परिजन।

कुशीनगर में जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर के एल-2 अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 20 बच्चों को एंटीबॉयोटिक का इंजेक्शन लगाने के बाद एक बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्चे की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौजूद और परिजन भी डर गए। सभी परिजन अपने बच्चों की हालत बिगड़ने की बात कहने लगे। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने सभी बच्चों का चेकअप किया और सभी के स्वस्थ होने की बात कही।

चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती थे 20 बच्चे : जिला अस्पताल के कोविड के एल-टू में बने बच्चों के वार्ड में 20 बच्चे भर्ती हैं। सभी को बुखार के साथ उल्टी दस्त की शिकायत थी। लगभग चार दिन से इनका इलाज चल रहा है। गुरूवार को रात दस बजे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों को इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी एक बच्चे की तबियत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

घबराए परिजन दूसरे डॉक्टरों के पास भागने लगे : अस्पताल में बच्चों के चल रहे रूटीन चेकअप के बाद स्टाफ नर्स ने बच्चों को इंजेक्शन लगाया। इस दौरान एक बच्चे को अचानक झटके आने लगे। इसके बाद अन्य बीमार बच्चों के परिजन भी घबरा गए। वह अपने बच्चों को लेकर इमरजेंसी और दूसके डॉक्टरों के पास भागने लगे।

सीएमएस डा. एसके वर्मा ने बताया कि सभी बीमार बच्चों को एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिया गया था। एक बच्चे को झटका आया। इसको लेकर अन्य बच्चों के स्वजन भी परेशान हो उठे। अभी सभी बच्चे ठीक हैं। कोई गंभीर बात नहीं है।a