नाका चौराहे का नाम ‘अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहा’ रखने की मांग

सिंधी समाज इस वर्ष सादगी से दीपावली मनाए। यह बात शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर परमपूज्य साईं चांडू राम जी साहिब के ब्रह्मलोक वासी होने से सिंधी समाज में शोक सभा में कही गई।

नाका चौराहे का नाम ‘अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहा’ रखने की मांग
  • सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल रक्षामंत्री राजनाथ से मिला
  • सिंधी समाज से दीपावली सादगी से मनाए जाने की अपील
  • नाका चौराहे का नाम ‘अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहा’ रखने की मांग

लखनऊ। सिंधी समाज इस वर्ष सादगी से दीपावली मनाए। यह बात शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर परमपूज्य साईं चांडू राम जी साहिब के ब्रह्मलोक वासी होने से सिंधी समाज में शोक सभा में कही गई। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी की अध्यक्षता में हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इसमें कहा गया कि इस बार सिंधी समाज दीपावली ही सादगी से मनाएगा। अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री संजय जेसवानी कोषाध्यक्ष श्याम किशनानी सहित चेटी चन्ड मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेंघानी संरक्षक अशोक चंदवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, मन्नू तेजवानी, पुनीत लालचंदानी ने संयुक्त रूप से सिंधी समाज से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली को धूमधाम से न मना कर  इसे सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाये। उधर दूसरी ओर चेट्टी चंद मेला कमेटी व सिन्धु सभा के पदाधिकारियों  ने राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही। संगठन अध्यक्ष अशोक मोतियानी अनिल बजाज संजय जसवानी रतन मेघानी ने रक्षामंत्री को दिए गए एक मांग पत्र में कहा कि नाका हिंडोला चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य क्षेत्रीय पार्षद माननीय गिरीश गुप्ता की निधि एवं सहयोग द्वारा जोर शोर से जारी है। इस चौराहे का नाम स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी के नाम पर ‘अमर शहीद हेमू कालानी के नाम कराया जाए। चौराहे पर हेमू कालाणी चौराहे का पत्थर लगाया जाए। इस मौके सिन्धु सभा व चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से  अशोक मोतियानी अनिल बजाज संजय जेसवानी रतन मेघानी श्याम किशनानी,पुनीत लाल चंदानी मन्नू तेजवानी घनश्याम  सहित अन्य मौजूद थे।