कानपुर में जीटी रोड पर पार्किंग व्यापारी के लिए बनी काल : कार का दरवाजा खोलते ही पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी, हॉस्पिटल में मौत

जीटी रोड पर खड़ी कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही जा रहे थे कि पीछे से आ रही तेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस के पिछले पहियों में फंस व्यापारी नेता 20 मीटर तक घिसटते चले गए। सवारियों के शोर मचाने पर ड्राइवर आशुतोष ने बस को रोका। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एक निजी लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कानपुर में जीटी रोड पर पार्किंग व्यापारी के लिए बनी काल : कार का दरवाजा खोलते ही पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी, हॉस्पिटल में मौत
कार में बैठ कर जा रहे व्यापारी नवीन मिश्रा को पीछे से आ रही सिटी बस ने दरवाजा खोलते ही उड़ाया।

कानपुर के गुरुदेव चौराहा के पास कार का दरवाजा खोलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के दौरान चंद घंटों में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लगातार सिटी बसों से हादसा होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और दोषी विभागीय अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जीटी रोड पर पार्किंग व्यापारी के लिए बनी काल : गुरुदेव चौराहे के पास 11 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के सामने रहने वाले नवीन मिश्रा गुरुदेव-विनायकपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलर और कंप्यूटर पार्ट्स का भी व्यापार करते थे। बुधवार शाम वह अपने दोस्त अजय सोनकर के साथ एक प्लॉट देखने के लिए घर से निकले। जीटी रोड पर खड़ी कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही जा रहे थे कि पीछे से आ रही तेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस के पिछले पहियों में फंस व्यापारी नेता 20 मीटर तक घिसटते चले गए। सवारियों के शोर मचाने पर ड्राइवर आशुतोष ने बस को रोका। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एक निजी लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।      बस ड्राइवर आशुतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पुलिस को सौंपा : हादसे के बाद राहगीरों की मदद से कल्याणपुर रूट पर चल रही सिटी बस को दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने भीड़ से ड्राइवर को छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने की हवालात में बंद कर दिया। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बस को कब्जे में लेने के साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।