पूरब विधानसभा : भाजपा की केन्द्रीय मंत्री से जनता बोली हम तो भाजपा के ही वोटर

इंदिरानगर के सेक्टर 17 स्वर्ण जयंती मार्केट, सब्जी मण्डी में पैदल जनसम्पर्क किया। इस दौरान वे जिस-जिस व्यक्ति से मिलीं सबने उनसे कहा कि हम तो भाजपा के वोटर हैं भाजपा को ही अपना वोट देंगे।

पूरब विधानसभा : भाजपा की केन्द्रीय मंत्री से जनता बोली हम तो भाजपा के ही वोटर
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टण्डन

लखनऊ : भाजपा के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे गुरुवार को पूरब विधानसभा के प्रत्याशी आशुतषे टण्डन के प्रचार में शामिल हुई। इंदिरानगर के सेक्टर 17 स्वर्ण जयंती मार्केट, सब्जी मण्डी में पैदल जनसम्पर्क किया। इस दौरान वे जिस-जिस व्यक्ति से मिलीं सबने उनसे कहा कि हम तो भाजपा के वोटर हैं भाजपा को ही अपना वोट देंगे। जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हाथों हाथ लिया और उनके समर्थन में ही वोट करने का अश्वासन भी उनको दिया।

मुख्य बातें

  • भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टण्डन के प्रचार में केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे उतरी मैदन में
  • भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लखनऊ टीम ने संभाली कमान
  • सेक्टर 17 स्वर्ण जयंती मार्केट और सब्जी मंडी में  मण्डल अध्यक्ष पारुल सिंह के नेतृत्व में किया पैदल जनसम्पर्क
  • यूपी में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है: शोभा करंदलाजे

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लखनऊ नगर अध्यक्ष सीता नेगी सहित मंडल अध्यक्ष पारुल सिंह की पूरी टीम ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का स्वागत किया। पारुल सिंह मंडल अध्यक्ष,  नमिता पांडे महामंत्री,  सीमा तोमर उपाध्यक्ष,  मंजू तिवारी उपाध्यक्ष, नीलम मिश्रा मंत्री, रीता मिश्रा कोषाध्यक्ष,  कार्यसमिति सदस्य  मनदीप कौर, माला सिन्हा,  हीरा जोशी,  पदमा निगम, सुलेखा सक्सेना, वार्ड अध्यक्ष संज्ञा शर्मा, वंदना झा, शारदा वर्मा, रंजना सिंह, सरिता शर्मा, अंजू अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी महिला कार्यकर्ताओं में जोश था। भाजपा के नारे और गीत गाते हुए उन्होंने प्रचार किया और भाजपा को भारी वोटों से जिताने की लोगों से अपील की।

पल्लव शर्मा
सीनियर रिपोर्टर