सतीश महाना बने विधानसभा स्पीकर : योगी ने दी बधाई:बोले- सत्तापक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए, नकारात्मकता से प्रगति मुमकिन नहीं होती

उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें अध्यक्ष के तौर पर भाजपा विधायक सतीश महाना का निर्विरोध चुने गए हैं। सतीश महाना को सीएम योगी ने बधाई दी। योगी ने कहा कि महान अवसर को प्राप्त करने से कभी चूकना नहीं चाहिए और आपके तो नाम में ही महाना है

सतीश महाना बने विधानसभा स्पीकर : योगी ने दी बधाई:बोले- सत्तापक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए, नकारात्मकता से प्रगति मुमकिन नहीं होती
सतीश महाना बने विधानसभा स्पीकर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें अध्यक्ष के तौर पर भाजपा विधायक सतीश महाना का निर्विरोध चुने गए हैं। सतीश महाना को सीएम योगी ने बधाई दी। योगी ने कहा कि महान अवसर को प्राप्त करने से कभी चूकना नहीं चाहिए और आपके तो नाम में ही महाना है। योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों लोकतंत्र के पहिए हैं। हमको मिलकर अब यूपी के विकास के बारे में सोचना है।

सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए निर्विरोध नामांकन किया है।

अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही अध्यक्ष को ढूंढने की परंपरा : ब्रिटिशकाल से ही सदन के अंदर अध्यक्ष को ढूंढ कर आसन तक पहुंचाने की परंपरा चली आ रही है। इस रस्म के तहत मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों मिलकर अध्यक्ष को ढूंढते हैं। फिर मिलकर एक साथ उन्हें आसन तक ले जाते हैं।

विधानसभा का सत्र चलाना महाना के लिए बड़ी चुनौती : माना जा रहा है कि इस बार सदन चलाना अध्यक्ष के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मौजूदा विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के संख्या बल को देखते हुए सदन संचालन चुनौती की तरह होगा। इस बार मुख्य विपक्षी दल की संख्या भी ज्यादा है। खुद अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सदन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में उनके बाकी सदस्यों का हौसला भी बुलंद होगा।