कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक को दिया समर्थन : सिंधी व पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुँचकर किया अभिनंदन व स्वागत

चेटीचंड मेला कमेटी, सिंधु सभा व भारतीय पंजाबी एसोसिएशन ने शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हे अपना समर्थन देने का ऐलान करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन व स्वागत किया।

कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक को दिया समर्थन : सिंधी व पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुँचकर किया अभिनंदन व स्वागत
कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक को दिया समर्थन

लखनऊ। चेटीचंड मेला कमेटी, सिंधु सभा व भारतीय पंजाबी एसोसिएशन ने शुक्रवार को  कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हे अपना समर्थन देने का ऐलान करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन व स्वागत किया।

सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व भारतीय पंजाबी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बजाज के नेतृत्व में आज तीनों संगठन के पदाधिकारियो ने प्रदेश सरकार के कानून मंत्री एवं कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए फूल मालाएं पहनाई, दुशाला पहनाई और लड्डू खिलाया। पदाधिकारियों ने बजरंगबली का प्रतीक चिन्ह गद्दा भेंट कर उन्हे सम्मानित भी किया। साथ ही उन्हें यह आश्वासन दिया कि तीनों संगठन के पदाधिकारी, आलमबाग, कृष्णानगर, श्रृंगार नगर, मवैया व चारबाग छेत्र में सिंधी व पंजाबी बाहुल्य छेत्र में संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे जिसका नाम होगा " आओ वोट देने चलें "

साथ ही कैंट के सभी क्षेत्र में उनके लिए वोट मांगेंगे। : कार्यक्रम में  चेटीचंड मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र भवनानी, श्याम किशनानी, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, सुनील कालरा, पुनीत लालचंदानी, नीरज राजपाल,घनश्याम दास, राकेश टंडन, मन्नू तेजवानी सहित बड़ी तादात में सिंधी और पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए ।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003