स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल : महिलाओं को सस्ता इलाज दिलाने के लिए जारी करेगा हेल्थ कार्ड, संस्था व अपोलो मेडिमिक्स अस्पताल कल लांच करेगी कार्ड
यह जानकारी स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन व अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि छह मार्च को अन्तरराष्टï्रीय महिला दिवस है। इस दिन फाउंडेशन व अपोलो मेडिमिक्स मिलकर महिलाओं के लिए हेल्थ कार्ड लांच करने जा रहा है।…..
लखनऊ। गरीब व मध्यमवर्गीय महिलाएं भी अब अपोलो मेडिमिक्स अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। इसके लिए स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन अंतरराष्टï्रीय महिला दिवस के मौके पर हेल्थ कार्ड जारी करने जा रहा है। हेल्थ कार्ड के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल जाने वाले मरीजों के परिजनों को विशेष छूट प्रदान की जायेगी। इसका उद्देश्य खासतौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराना है।
यह जानकारी स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन व अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि छह मार्च को अन्तरराष्टï्रीय महिला दिवस है। इस दिन फाउंडेशन व अपोलो मेडिमिक्स मिलकर महिलाओं के लिए हेल्थ कार्ड लांच करने जा रहा है। इस कार्ड से महिलाओं को अस्पताल में उपचार में दवा व बेड एलाटमेंट की दरों में छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं को सस्ती दरों में उपचार उपलब्ध कराने के लिए पिछले काफी समय से प्रयासरत है। स्वास्थ विकास का यह उपहार संस्था के संगठन सचिव वीबी पांडे के सहयोग से प्राप्त हो पाया है।
संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन पिछले काफी समय से समाज के हित में जमीनी स्तर पर काम कर रही है। कैंसर के प्रति संस्था को जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे है। इसी कड़ी में छह मार्च को संस्था अपोलो मेडिमिक्स अस्पताल के साथ मिलकर हेल्थ कार्ड लांच करने जा रही है। उन्इोंने बताया कि माना जाता है कि अपोलो मेडिमिक्स हॉस्पिटल में उपचार काफी मंहगा होता है। इसलिए आमजन इस अस्पताल में जाने में संकोच करता है। इस संकोच को दूर करने के लिए हेल्थ कार्ड काफी उपयोगी व लाभकारी होगा।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न - 7398265003


