बाथरूम में फंदे पर लटका मिला आवास विकास के जेई का शव, पत्नी बोली- लखनऊ से लौटने के बाद थे परेशान

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।…

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला आवास विकास के जेई का शव, पत्नी बोली- लखनऊ से लौटने के बाद थे परेशान
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आजगमढ़ के करतालपुर क्षेत्र स्थित अशोक नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे आवास विकास परिषद के अवर अभियंता (जेई) का शव बुधवार की सुबह बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। वो मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ से लौटे थे।

मूलरूप से बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बाछापार गांव निवासी पंकज कुमार (39) पुत्र आश्रय दास आवास विकास परिषद में जेई के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती आजमगढ़ जिले में थी और वे परिवार के साथ अशोक नगर कॉलोनी में रहते थे। पंकज की पत्नी रेखा के अनुसार मंगलवार सुबह वह किसी काम से लखनऊ गए थे।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट : रात लगभग 10 बजे वह लखनऊ से लौटे तो कुछ परेशान दिख रहे थे। खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। उसने पति के सिर पर तेल लगाने के साथ ही हाथ-पैर भी दबाया और फिर सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। बुधवार की सुबह सात बजे पत्नी रेखा सो कर उठी तो पति कमरे में नहीं मिले।

इसके बाद जब वह बाथरूम पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने जाली से अंदर देखा तो होश ही उड़ गए। पंकज शॉवर से रस्सी के सहारे झूल रहा था।

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।