थानेदार बोले...मोदी-योगी राज में शोहदे की यही सजा : कानपुर में सचेंडी के थानेदार ने पीड़िता से ही लगवाए शोहदे को बीच थाने में चप्पल

मामले में पूछताछ करने पर थानेदार ने कहा कि योगी राज में अगर कोई छेड़खानी करेगा, तो उसे इसी तरह सजा मिलेगी। शोहदों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह सजा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस तरह शोहदे की पिटाई करवाकर कोई गलत काम नहीं किया है।...

थानेदार बोले...मोदी-योगी राज में शोहदे की यही सजा : कानपुर में सचेंडी के थानेदार ने पीड़िता से ही लगवाए शोहदे को बीच थाने में चप्पल
कानपुर में सचेंडी के थानेदार ने पीड़िता से ही लगवाए शोहदे को बीच थाने में चप्पल

कानपुर के सचेंडी में शोहदे की हरकत से परेशान महिला ने थाने में शिकायत की। एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शोहदे को चंद घंटे में ही दबोच लिया। इसके बाद थानेदार ने छेड़खानी की शिकार महिला से ही चप्पलों से शोहदे को पिटवाया और माफी मंगवाई। इसके बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज की। इतना ही नहीं, महिला कांस्टेबल ने भी उसकी जमकर धुनाई की, ताकि इलाके में फिर कोई शोहदा महिलाओं के साथ छेड़खानी की हिम्मत नहीं जुटा सके।

थानेदार बोले...मोदी-योगी राज में शोहदे की यही सजा : सचेंडी में रहने वाली एक महिला के साथ युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। हद तो तब हो गई जब आते-जाते पीछा भी करने लगा। छेड़खानी से परेशान होकर महिला ने शोहदे के खिलाफ सचेंडी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर थाने की एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शोहदे को दबोच लिया और थाने ले आई।

सचेंडी में शोहदे की पिटाई करती महिला कांस्टेबल और छेड़खानी की शिकार पीड़िता।

इसके बाद पीड़िता को भी पहचान के लिए थाने बुलवाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी विनोद सिंह ने पीड़ित महिला से ही शोहदे की पिटाई कराई। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी शोहदे को जमकर धुना।

मामले में पूछताछ करने पर थानेदार ने कहा कि योगी राज में अगर कोई छेड़खानी करेगा, तो उसे इसी तरह सजा मिलेगी। शोहदों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह सजा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस तरह शोहदे की पिटाई करवाकर कोई गलत काम नहीं किया है।

थानेदार ने ही वीडियो बनवाकर फैलाया : शोहदे की सजा यहीं खत्म नहीं हुई। शोहदे की इस पिटाई का थानेदार ने वीडियो भी बनवाया। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। चंद घंटे में ही शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। थानेदार चर्चा में रहने के लिए आए दिन इस तरह का काम करते हैं। अफसरों तक भी मामला पहुंचा गया। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि उनको अभी मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो मामले की जांच कराई जाएगी।