साप्ताहिक राशिफल, 20 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 : जानिये आपके लिए कैसा रहेगा ये साप्ताह, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर कुछ और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…..

साप्ताहिक राशिफल, 20 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 : जानिये आपके लिए कैसा रहेगा ये साप्ताह, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
साप्ताहिक राशिफल, 20 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021
20 दिसंबर 2021 से नए सप्ताह का शुभारंभ होने जा रहा है l ये सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है l  ये सप्ताह आपके लिए धन, सेहत, दांपत्य जीवन, लव रिलेशन, करियर, जॉब और बिजनेस आदि के लिए कैसा रहेगाइस ग्रह ने मकर से कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इस सप्ताह यानी शनिवार, 27 फरवरी तक चंद्र मिथुन से सिंह तक का सफर तय करेगा।

मेष: खुद को खुश रखने का प्रयास करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अधिक धन खर्च होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों की नौकरी लगने के संयोग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों की कार्यालय में तारीफ होगी।धैर्यशीलता में कमी रहेगी, आत्म संयत रहें, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष: स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकता है। इस हफ्ते आपको करियर में उन्नति मिलेगी। धैर्य से काम लने की जरूरत है।कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। मन अशांत रहेगा, धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, माता का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं, किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मिथुन : जल्दी धन कमाने के लिए किसी प्रकार का कोई शॉर्टकट अपना सकते हैं। इसके कारण कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। घरवालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक विवाद दूर हो सकता है। मनोबल में वृद्धि होगी।अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : भाई-बहनों को पैसे उधार दे सकते हैं। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। स्वंय की क्षमताओं का दूसरों के सामने प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी, लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी, वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा।

सिंह : स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन का संचयन करने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के लिए यह हफ्ता महत्वपूर्ण रहने वाला है।मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे, आत्म विश्वास में कमी रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा, खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुख परिणाम मिलेंगे।

कन्या : स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। करीबी रिश्तेदारों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर में बेहतर करेंगे। हालांकि अहंकार मन में आ सकता है। इस हफ्ते आप थका-थका महसूस करेंगे।कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला : स्वास्थ्य सामान्य से ज्यादा मजबूत रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के बीच किसी मुद्दे को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है।

वृश्चिक : मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। दोस्तों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन धन प्राप्ती भी है। संचित धन में वृद्धि होगी, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

धनु : आत्मविश्वास और बौद्धिक स्तर में वृद्धि के योग बना रहा है। लंबे समय से टल रहे कार्य पूरा कर सकते हैं। घर में कई सारे मेहमान आ सकते हैं। परिवार के समय अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्म संयत रहें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। संपत्ति से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर : आर्थिक जीवन में चल रही उठा-पथक के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे।आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी। संपत्ति के रखरखाव पर खचें बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकता है, चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।  भाइयों के सहयोग से परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ : स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है। इस सप्ताह अपनी संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की चापलूसी भी करनी पड़ सकती है।आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन : आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस हफ्ते भाग्य आपका साथ देगा।मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें, माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा, वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।