प्यार का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद की एक पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस में इस मामले में जांच करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और ठगी के पैसे उन खातों में डलवा देते थे।……

प्यार का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार
प्यार के बहाने लोगों से ठगी करने वाले नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद : साइबर सेल और गाजियाबाद पुलिस ने देश घूमने और प्यार के झांसे में फंसा कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाइजीरियन समेत तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चेक बुक, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड आदि बरामद किए हैं।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अका दीदार नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आया था जो हाल में साउथ दिल्ली में रह रहा था। इसके साथ ही अरविंद वर्मा गोरखपुर निवासी और प्रिंस पांडे बलिया का रहने वाला है। इस गिरोह के प्रशांत और बबलू वांछित है। आरोपी फेसबुक पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर विदेशी बनकर लोगों को दोस्ती करके भारत देश घूमने में मदद करने के झांसे में फसाते थे और विदेशी करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर ठगी करते थे।

विजयनगर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट : इस मामले में गाजियाबाद की एक पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस में इस मामले में जांच करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और ठगी के पैसे उन खातों में डलवा देते थे।