उत्तर प्रदेश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - चुनाव में जेल से खलल डालने वालों पर नजर, बॉर्डर पर 3 शिफ्ट में फोर्स अलर्ट

यूपी के 7 जिलों की सीमा नेपाल से मिलती हैं। बॉर्डर पर फोर्स को एक्टिव कर दिया गया है। पड़ोसी राज्यों से सुरक्षा समन्वय स्थापित किया गया है। बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर भी नक्सलियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जंगलों में पुलिस और पीएसी के जवान मार्च कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - चुनाव में जेल से खलल डालने वालों पर नजर, बॉर्डर पर 3 शिफ्ट में फोर्स अलर्ट
चुनाव की तारीखें तय होने और आचार संहिता की घोषणा के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तारीखें तय होने और आचार संहिता की घोषणा के बाद सुरक्षा बल एक्टिव हो गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ADG लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जेल से चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे सभी अपराधियों की लिस्ट पुलिस ने बनाई है।

बिहार और झारखंड बॉर्डर पर सख्ती : यूपी के 7 जिलों की सीमा नेपाल से मिलती हैं। बॉर्डर पर फोर्स को एक्टिव कर दिया गया है। पड़ोसी राज्यों से सुरक्षा समन्वय स्थापित किया गया है। बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर भी नक्सलियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जंगलों में पुलिस और पीएसी के जवान मार्च कर रहे हैं। ग्रामीणों से हर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है।

बॉर्डर पर 31 चौकियां बनाई गईं : भीड़ नियंत्रण की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी और पुलिस विभागों की ओर से अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर 31 चौकियां बनाई गई हैं। दोनों विभागों की टीमें संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही हैं। इसमें दोनों विभागों की टीमों की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।