फिजियोथेरेपिस्ट सेनाली सेन ने की मां की हत्या : शव को सूटकेस में भरा और पहुंच गई पुलिस थाने

बेंगलुरु के एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। बताया गया है कि महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची।

फिजियोथेरेपिस्ट सेनाली सेन ने की मां की हत्या : शव को सूटकेस में भरा और पहुंच गई पुलिस थाने
बेंगलुरु के एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी।

बेंगलुरु : हत्या के बाद महिला शव को लेकर दोपहर के एक बजे पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया।

आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

खिला दीं 90 नींद की गोलियां : पुलिस ने कहा कि रोज-रोज के झगड़ों से निराश सेनाली ने जबरदस्ती अपनी मां को नींद की 90 गोलियां खिला दीं और जब विभा पाल ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी महिला शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर सीधे मीको लेआउट थाने आ गई।

कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।