बहिराणा विसर्जन के साथ झूलेलाल वाटिका में चालीहा साहिब महोत्सव का समापन
देश की तरक्की खुशहाली के लिए कामनाएं की गई
लखनऊ। भगवान झूलेलाल जी को पूजा अर्चना भजन कीर्तन के साथ आज चालीहा साहिब महोत्सव के 40 दिन पूरे होने पर लखनऊ के सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में सिन्धी परिवारों ने बड़े बड़े आयोजन किए। इस अवसर पर झूलेलाल वाटिका में पूजा अर्चना में शिव शान्ति आश्रम के संत सांई मोहनलाल ने संगत को आशीर्वाद दिया। सिंधु नगर सिन्धी पंचायत कृष्णानगर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी महामंत्री महेश तलरेजा नीरज राजपाल ,दिनेश रायचंदानी, सतीश आडवाणी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान झूलेलाल जी पूजा अर्चना कर अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना कर झूले लाल के गीत गाए मुंबई से आए हुए गीत कारों ने आयोजन में समा बांध दिया इसके पश्चात शिव शान्ति आश्रम, हरिओम मंदिर,इंद्रा नगर झूले लाल मंदिर, सिंधु भवन शुभम सिटी पारा अलीगंज सिन्धी पंचायत, राजाजी पुरम, बाबा गोदड़ी वाला धाम, चौंक में सिन्धी पंचायतों ने अपने अपने सिन्धी मंदिरों में सुबह से ही हवन पूजा अर्चना कीर्तन भजन भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए सिन्धी पंचायतों के मुखियाओ में नानक चंद लखमानी, हंसराज राजपाल रतन मेघानी,राजू जसवानी सतीश लखमानी ,नवीन केवल रामानी, कन्हैया चांदवानी संतोष हिरवानी सभी ने भगवान झूलेलाल जी पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में झूले लाल वाटिका में बहिराणा विसर्जन किया चेट्टी चंद मेला कमेटी प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी संरक्षक अशोक चांदवानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर झूले लाल घाट पहुंचे। इस मौके पर देश में खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना भी की गई।


