मेरठ में 2 युवकों की हत्या से सनसनी : जैनपुर गांव में 10 मीटर की दूरी पर मिले 2 शव, धारदार हथियार से हमला
रोहटा क्षेत्र जैनपुर गांव के जंगल में 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या की है। चेहरे पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। शव के ऊपर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली हैं।
मेरठ में रविवार को अलग अलग स्थानों पर दो युवकों की लाश मिली हैं। दोनों की हत्या की गई है। पूरे मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस दोनों युवकों के शव की पहचान करने में जुटी है। शव को मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया है।
धारदार हथियार से की गई हत्या : रोहटा क्षेत्र जैनपुर गांव के जंगल में 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या की है। चेहरे पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। शव के ऊपर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली हैं।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस का कहना है की जांच के दौरान हत्या के बाद शव फेंके जाने की बात आई है। जिस स्थान पर शव मिला है यह रोहटा और कंकरखेड़ा थाने की सीमा लगती है।
गला घोंटकर की गई हत्या : दूसरा शव भी जैनपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पहले शव से 10 मीटर की दूरी पर मिला है। इस युवक की उम्र भी 40 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक के गले में रस्सी मिली है। ऐसे में पुलिस मान रही है की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त न होने पर मोर्चरी भेज दिया।
अर्धनग्न हालत में शव : पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पहला जो शव मिला है वह अर्धनग्न हालत में मिला है। दूसरा शव जो मिला है युवक लोवर और शूज पहने हुए है। पुलिस मान रही है कि दोनों युवक मध्यम परिवार से हो सकते हैं।
एसएसपी जांच के लिए पहुंचे : दोनों युवकों के शव मिलने की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। इस मामले में पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। एसएसपी का कहना है जांच की जा रही है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


