आशियाना के जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुई अखंड रामायण
हवन पूजन के साथ रविवार को हुआ रामायण का समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हुए शामिल
लखनऊ। भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आशियाना परिवार की ओर से आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अखंड रामायण का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रारंभ हुई रामायण का रविवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
आशियाना परिवार की ओर से आयोजित अखंड रामायण का शनिवार को सुबह नौ बजे शुभारंभ हुआ। आशियाना परिवार पिछले काफी समय से संस्कृति संवर्द्धन, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में लगा हुआ है । इस कड़ी में परिवार ने श्रृद्धालुओं को बाराबंकी की लोधेश्वर मंदिर, परिजात वाटिका और अयोध्या नगरी के भगवान श्री राम मंदिर की यात्रा कराई। इसके उपरांत वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर की यात्रा भी करा चुका है। अगली यात्रा आगामी 28 अप्रैल से हरिद्वार ऋषिकेश के लिए प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामनवमी पर किए गए आह्वान पर आशियाना परिवार ने जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में अखंड रामायण कराई। रामायण का समापन रविवार को हवन पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर आशियाना परिवार के अध्यक्ष आर डी द्विवेदी, समाजसेवी मुरली धर आहूजा, पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडे, ललित मिश्रा, मधु झा, विनीता सिंह, रेखा सिंह, अंजू रघुवंशी, किरण पांडेय, बबीता हवेलियां, साधना जग्गी, अशोक रघुवंशी, पत्रकार राकेश यादव, एस के गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।


