उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता और पूर्व विधायक BJP में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बसपा, कांग्रेस और अन्य दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता और पूर्व विधायक BJP में हुए शामिल
UP: कांग्रेस सहित कई दलों के नेता व पूर्व MLA BJP में शामिल

लखनऊ : बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को 'पीटीआई' को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मुख्य बातें

  • अगले साल होने हैं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले ही नेता बदलने लगे हैं पाला, कई दलों के नेता भाजपा में शामिल
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई सदस्यता

बिजनौर के पूर्व विधायक ने दामा बीजेपी का दामन : दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चौधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

ये नेता भी भाजपा में हुए शामिल : उन्होंने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चौहान, सहारनपुर के सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्‍सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्‍याशी गिरीश अवस्‍थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष व लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चौहान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।