जेलर पर हुआ जानलेवा हमला : देवबंद उप करगार मे मोटरसाईकल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग
उप कारागार देवबंद में तैनात जेलर रीबन सिंह शाम को भोजन कर आवास से टहलने निकले। टहलकर वह अपने आवास पर वापस हो रहे थे। इसी दौरान जेल परिसर की चहारदिवारी के पास से फायरिंग की गई।…..
लखनऊ। जेल अधिकारियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मतगणना के दिन गुरुवार की देर रात देवबंद उप कारागार के जेलर पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हवाई फायरिंग के इस मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक उप कारागार देवबंद में तैनात जेलर रीबन सिंह शाम को भोजन कर आवास से टहलने निकले। टहलकर वह अपने आवास पर वापस हो रहे थे। इसी दौरान जेल परिसर की चहारदिवारी के पास से फायरिंग की गई। जेलर की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक जान बचाने के लिए जेलर पेड़ की आड़ में लेट गए। फायरिंग की सूचना जेल गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी गई। इस दौरान हमलावर फरार हो गए। बताया गया है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जेल प्रशासन की सुचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। ऐसा पहली बार नही हुआ है।

इससे पहले भी कई अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों पर हमले हो चुके है। हमलों के बाद भी जेल अफसरों को आजतक सुरक्षा उपलब्ध नही कराई जा सकी है। जेल मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने देवबंद उपकारागार के जेलर पर फायरिंग की सूचना होने की बात तो स्वीकार की लेकिन इसके अलावा इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न - 7398265003


