झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग
सिंधी समाज की राजनाथ सिंह से मुलाकात

लखनऊ। सिंधु सभा के पदाधिकारी व चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारी रविवार को राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। समाज के लोगो ने उनके समकक्ष भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग रखी गई। 

सिंधी समाज की प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि बीजेपी शासित राज्यों में गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान सहित अन्य में पहले से ही छुट्टी घोषित है। सिर्फ उतर प्रदेश में ही इसी कैंसिल रखा गया है। प्रदेश में भी इससे अन्य राज्यों की तरह लागू किया जाए। इसके अलावा झूले लाल वाटिका में भगवान झूलेलाल के स्वागत द्वार जल्द से जल्द लगाएं जाने की मांग पर राजनाथ सिंह जी ने कहा कि स्वागत द्वार जल्द लगेगा वहां मौजुद महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम की कार्यकारणी में इससे पिछले दिनों पास किया जा चुका है। अब जरूरी लिखा पड़ी कर इसकी निधि अति शीघ्र जारी की जाएगी और जल्द भगवान झूलेलाल का भव्य स्वागत द्वार का निर्माण शुरू किया जाएगा। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी पंजाबी समाज के अनिल बजाज के नेतृत्व में मुलाकात में मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी, पूर्व अध्यक्ष अशोक चांदवानी पुनीत लाल चंदानी हंस राज राज्यपाल, दीपक गुरनानी जितेंद्र अरोड़ा किशन चंद बाबानी सहित अन्य मौजूद रहे।