श्रीगंगानगर में भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 18 वारदात कबूली

पुलिस सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। वहीं चोरों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगने की संभावना है।....

श्रीगंगानगर में भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 18 वारदात कबूली
श्रीगंगानगर में भेड़ व बकरी चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले में पिछले दिनों लगातार भेड़ बकरियों की चोरी हो रही थी। पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग को आखिरकार दबोच लिया। चूनावढ़ पुलिस ने भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को लाठवाली के केशरराम बाजीगर और चुन्नी राम के घर से भेड़ बकरी चोरी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने मामले का केस दर्ज करवाया। चुनावगढ़ एसएचओ विजय नगर थाना क्षेत्र के निर्मल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, रविंद्र उर्फ बबलू ,अजय और सोनू को राउंड अप करके पूछताछ की गई। आरोपियों ने क्षेत्र में काफी समय से भेड़ बकरियों की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। वहीं चोरों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगने की संभावना है।