Important Meeting Of BJP State Office : 11 सितंबर से शुरू होगा बूथ विजय अभियान, योगी सरकार के साढ़े चार साल होने पर राज्य के 27700 शक्ति केंद्रों पर लगेगी चुनावी चौपाल

भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे।

Important Meeting Of BJP State Office : 11 सितंबर से शुरू होगा बूथ विजय अभियान, योगी सरकार के साढ़े चार साल होने पर राज्य के 27700 शक्ति केंद्रों पर लगेगी चुनावी चौपाल
योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पर कार्यक्रम की रणनीति तय

Important Meeting Of BJP State Office : गुरुवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने की। बैठक में जिला प्रभारियों को भी जोड़ा गया। बैठक में सबसे पहले 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान को शुरू करने की रणनीति तय हुई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा समर्पण अभियान‘ की शुरुआत की जाएगी। तीसरा एजेंडा योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर राज्य के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाना तय हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसे नियमित बैठक करार दिया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर निशाना साधा। कहा, प्रियंका और कांग्रेस की कोई बात करने की जरूरत नहीं है। जब से कांग्रेस आई देश और गरीबों को लूटा है। कांग्रेस शासनकाल में गैस और बिजली का कनेक्शन मिलने में 70 साल लग गए। कांग्रेस के लोग ड्रामा करने के लिए आए हैं।

बैठक में तय हुआ मिशन 2022 के एजेंडे

1- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा समर्पण अभियान‘ की शुरुआत : प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी। सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत पार्टी प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा कार्य आयोजित करेगी।

17 सितंबर को पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन है। जेपी नड्डा ने सभी राज्यों के लिए कार्यक्रम तय किया है। देशभर के बूथ कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री को उनके प्रयासों के लिए बधाई देने के लिए कहा गया है। इसके लिए पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं। जेपी नड्डा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के केंद्र सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के लिए पार्टी कार्यकर्ता 5 करोड़ पोस्टकार्ड के जरिए पीएम को धन्यवाद देंगे। आज यूपी भाजपा भी इन कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाएगी।

 2-11 सितंबर से शुरू होगा बूथ विजय अभियान : भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों से शाम 4 बजे वर्चुअल संवाद कर अभियान का शुभारम्भ करेंगे।

3-योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पर कार्यक्रम की रणनीति तय : 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को सभी विधायक अपनी विधानसभा में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्य की प्रमुख नदियों 71 स्थानों पर सफाई :  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राज्य की प्रमुख नदियों के 71 स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी गंगा के किनारे 71 स्थानों पर सफाई करने को कहा गया है। कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा रक्तदान शिविर और प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।

सरकार के साढ़े 4 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी : यूपी सरकार के 19 तारीख को साढे़ चार साल पूरे हो रहे हैं। पिछले 2 साल से सरकार कोविड की वजह से कोई बड़ा आयोजन नहीं कर रही है। इस बार सरकार अपने साढ़े 4 साल पूरा होने पर भव्य जश्न की तैयारी कर ही है। इन कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।

सौरभ दोहरे
विशेष संवाददाता