नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ : दो को लगी गोली, 3 हुए फरार, 9 गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन साइट से चुराते थे सामान

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस देर रात हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी उनको एक लोडिंग वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन उसमे सवार लोगों ने उसको नहीं रोका और भगा दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर

नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ : दो को लगी गोली, 3 हुए फरार, 9 गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन साइट से चुराते थे सामान
2 बदमाशों अनुज और फिरोज खान को पैर में पुलिस की गोली लगी है

ग्रेटर नोएडा में सोमवार रात एक दर्जन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, 7 बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया। घायल बदमाशों सहित पुलिस ने कुल 9 को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक लोडिंग गाड़ी में सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इनका गिरोह निर्माणाधीन साइट को निशाना बनाता था। वहीं से लूट व चोरी की घटना को अंजाम देता था।

9 गिरफ्तार, 3 हुए फरार : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस देर रात हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी उनको एक लोडिंग वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन उसमे सवार लोगों ने उसको नहीं रोका और भगा दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो वो लोग घबराकर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो वो लोग घबराकर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे।

मुठभेड़ में दो को लगी गोली : इस दौरान 2 बदमाशों अनुज और फिरोज खान को पैर में पुलिस की गोली लगी। बाकी बदमाश इधर-उधर भाग गए। जिसमें से सात बदमाशो को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया। हालांकि, 3 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल घायल बदमाशो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही फरार बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। इन बदमाशो के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस, एक लोडिंग वाहन, लोहा काटने के उपकरण व चोरी का लोहा बरामद किया है।

निर्माणाधीन साइट से करते थे सामानों की चोरी : एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि यह गिरोह निर्माणाधीन साइट की दिन में रेकी करता था। इसके बाद रात में वहां से सामानों की चोरी करते थे। जिसमे सीमेंट, सरिया और अन्य सामान शामिल हैं। जोकि निर्माण में उपयोग होते हैं। यह लोग उसे बाजार में कम कीमत में बेच दिया करते थे। इस गिरोह ने कई सरकारी साइट जैसे रेलवे पुल इत्यादि से भी सामानों की चोरी की है। फिलहाल इनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

9 गिरफ्तार बदमाशों के नाम : पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में अनुज, फिरोज खान, सुधीर, आकाश, माधव, नरेंद्र, सतेंद्र, उमेश और दूरबीन सिंह शामिल है। इनमे से 3 कासगंज, एक एटा, एक हरदोई, एक बागपत, दो फर्रुखाबाद और एक दादरी नोएडा का ही रहने वाला है। जबकि गुड्डू, शैलेन्द्र और सनित फरार हैं।