वाराणसी जेल अधीक्षक उमेश सिंह भेजे गए सोनभद्र
वाराणसी जेल की महिला डिप्टी जेलर द्वारा अधीक्षक उमेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाने के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उमेश सिंह को हटाकर सोनभद्र जेल में अस्थायी रूप से तैनात किया गया है, जबकि सोनभद्र जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महिला डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया को प्रयागराज जेल भेज दिया गया है।
सौरभ श्रीवास्तव की वाराणसी जेल पर लगी ड्यूटी
लखनऊ। वाराणसी जेल से महिला डिप्टी जेलर के वायरल वीडियो के बाद शासन ने एक बड़ी कार्यवाही की है। वाराणसी जेल अधीक्षक उमेश सिंह को हटाकर सोनभद्र जिला जेल पर अग्रिम आदेश तक के लिए अस्थाई ड्यूटी पर लगाया है वहीं सोनभद्र जेल के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव की ड्यूटी वाराणसी जिला जेल पर लगाई है।
दो दिन पहले वाराणसी जेल की महिला डिप्टी जेलर ने एक वीडियो में जेल अधीक्षक पर अभद्रता, अपशब्दों का इस्तेमाल करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद महिला डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया को वाराणसी जेल से हटाकर प्रयागराज जिला जेल में ड्यूटी पर लगाया गया है। विभाग के संयुक्त सचिव शिवगोपाल सिंह ने जारी आदेश कर उमेश सिंह को सोनभद्र और सोनभद्र के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जेल पर अग्रिम आदेश तक अस्थाई ड्यूटी पर लगाया है।


