आशियाना में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों का स्वागत किया गया, भजनों पर लोग झूमे, और होली की शुभकामनाएं दी गईं। विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने कॉलोनी में जलभराव समाधान की योजना जल्द शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
-
आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन
-
आशियाना कॉलोनी को जल्दी मिलेगी जलभराव से मुक्ति: अखिलेश
लखनऊ। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में सेक्टर के स्थित जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विधायक राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपर आयुक्त, जोनल अधिकारी अजीत राय मौजूद रहे।
एसोशिएशन के महासचिव ए सी अग्निहोत्री ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रदीप सिंह के गाए भजन आज बिरज में होली रे रसिया, अवध मे होली खेले रघुबीरा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, भजन पेश किए। लोगों ने तालियां बजा कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महासचिव एसी अग्निहोत्री नें मुख्य अतिथि को कालोनीवासियों की ओर से एक प्रत्यावेदन भी दिया। प्रत्यावेदन का जवाब देते हुए सरोजनीनगर के विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने कहा आशियाना कॉलोनी में ही नहीं पूरी राजधानी को जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले कई विकास कार्यों केबारे मेंबही विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले समारोह में आए लोगों नें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने भोजन का भी आनन्द लिया । इस अवसर पर संरक्षक आरके भाटिया, पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडे, एके बाजपेई, निर्मल कुमार, जेपी पांडे, शशि शर्मा, सर्वेश्वर मेहरोत्रा, अविनाश अग्रवाल, प्रफुल गुप्ता, डा राजेश अरोड़ा, डी के श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, देवेश श्रीवास्तव, अशोक अवस्थी, शशि अग्निहोत्री, मधु गुप्ता, रजनी भाटिया, ज्योत्सना सिंह, सीमा चौधरी, राधा बंसल, साधना श्रीवास्तव, सोनू ठुकराल, अंजू गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।


