लड़कियों को प्रोत्साहित करने की कांग्रेस की सराहनीय पहल : कांग्रेस की लखनऊ व झांसी में मैराथन प्रतियोगिता 26 को

विगत दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरठ में आयोजित हुई लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन का प्रथम आयोजन हुआ था जिस प्रतियोगिता में महिलाओं बेटियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रदेश में महिलाओं के जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जाता है ।

लड़कियों को प्रोत्साहित करने की कांग्रेस की सराहनीय पहल : कांग्रेस की लखनऊ व झांसी में मैराथन प्रतियोगिता 26 को
प्रदेश में ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूं” के तहत आयोजित की मैराथन प्रतियोगिता

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पूरे प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिता करा रही है, मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को स्कूटी व अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस की  महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कही। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रदेश की महिलाओं के राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ उनके प्रोत्साहन के लिए ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस पार्टी कर रही है। इसी क्रम में 26 दिसंबर को लखनऊ में व झांसी में मैराथन प्रतियोगिता कराई जाएगी।

श्रीमती चौधरी ने यह जानकारी देते पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया की मैराथन में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष  रखी गयी है और पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क रखा गया है , पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ-साथ फार्म जमा करके भी प्रतियोगिता में शामिल हुआ जा सकता है। लखनऊ में होने वाली 5 किलोमीटर की इस मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत, प्रातः 8 बजे 1090 चौराहे से प्रारंभ होगी।

लखनऊ में प्रसिद्ध अभिनेत्री और खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मंदिरा बेदी और राजीव शुक्ला मैराथन प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाएंगें। विगत दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरठ में आयोजित हुई लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन का प्रथम आयोजन हुआ था जिस प्रतियोगिता में महिलाओं बेटियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रदेश में महिलाओं के जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जाता है । उन्होंने राजनैतिक भागीदारी में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की प्रतिज्ञा के बाद महिलाओं में एक उम्मीद और भरोसा पैदा हुआ है । 

उन्होंने बताया कि मैराथन में प्रथम तीन विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप दी जाएगी। क्रम संख्या 4 से 25वें स्थान पर रहने वाले विजेताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को 100 फिटनेस बैंड , 1000 मेडल दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 128 पुरस्कार दिए जायेंगें और प्रत्येक प्रतिभागी लड़की को मैराथन प्रतिभागिता प्रमाण पत्र और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ लिखी टी-शर्ट और बैच एवं बैंड दिए जाएंगे। प्रतियोगिता कराने के पीछे का संदेश यह है की लड़कियां समाज में अपने स्थान को बनाने के लिए लड़ सकती हैं और लड़कर जीत भी सकती हैं।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003