Mp Board Exams 2022 Date Sheet Released For Class 9th 11th : एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं, 11वीं की डेट शीट जारी, परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी

डेट शीट शिक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के साथ आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी की गई है। कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च, 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं। जबकि, कक्षा 11वीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 से शुरू हो जाएंगी तथा 13 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं।

Mp Board Exams 2022 Date Sheet Released For Class 9th 11th : एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं, 11वीं की डेट शीट जारी, परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट 9वीं 11वीं कक्षा के लिए जारी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। माशिमं की कक्षा 11वीं और कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 क्रमशः 15 मार्च और 16 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली है।

डेट शीट शिक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के साथ आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी की गई है। कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च, 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं। जबकि, कक्षा 11वीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 से शुरू हो जाएंगी तथा 13 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे पेपर : संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न-पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

दिव्यांग छात्रों को सहायक और अतिरिक्त समय मिलेगा : परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।

एमपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
  • सभी छात्रों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा हॉल में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
  • सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • छात्रों को परीक्षा की अवधि और परिसर में प्रवेश-प्रस्थान के समय तक अपने मास्क पहने रहना होगा।
  • बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए की जाएगी।
  • छात्रों को भी हमेशा अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखने की अनुमति होगी।