पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें बच्चे: नानक चंद

सिंधी विद्यालय में छात्राओं को वितरित किए गए स्वेटर

पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें बच्चे: नानक चंद
सिंधी विद्यालय में छात्राओं को स्वेटर वितरित

लखनऊ। सिंधी विद्यालय गर्ल्स इण्टर कॉलेज में ऑर्फ़न वेल्फेयर सोसाइटी के सहयोग से भीषण ठंड से बचने के लिए विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप कमजोर कन्याओं को स्वेटर वितरित किया गया ।

मुख्य अतिथि संजीव जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार सिंह, सिंधी अकादमी के निवर्तमान उपाध्यक्ष नानक चंद्र लखमानी, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक परमानंद खत्री आदि ने छात्राओं को स्वेटर वितरित करने के साथ पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

ऑर्फ़न वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अग्निहोत्री, सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संस्था लगातार यह प्रयास करती है कि दानदाताओं के सहयोग से लखनऊ के विभिन्न सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले ग़रीब एवं अनाथ बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री, ड्रेस, जूते, मोजे, स्वीटर आदि उपलब्ध कराये जाएं ।w