कनपटी में गोली मारकर महिला की हत्या:एक दिन पहले दर्ज कराया था दहेज का मुकदमा, इंग्लिश से एमए महिला पति से अलग रह रही थी

महिला कॉलोनी की गली से होकर गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला के सिर से तमंचा सटाकर उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला एक मकान के पास जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कनपटी में गोली मारकर महिला की हत्या:एक दिन पहले दर्ज कराया था दहेज का मुकदमा, इंग्लिश से एमए महिला पति से अलग रह रही थी
एक दिन पहले ही पति पर दर्ज करवाया था दहेज का केस।

बिजनौर की सिविल लाइन में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सिविल लाइन-2 शील कुंज कॉलोनी की है। महिला कॉलोनी की गली से होकर गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला के सिर से तमंचा सटाकर उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला एक मकान के पास जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

एक दिन पहले ही पति पर दर्ज करवाया था दहेज का केस

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम का किया गठन : सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी सहित पुलिस बल पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया की महिला को किसी ने गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा

पति से दहेज को लेकर चल रहा था विवाद : हमले में मरने वाली महिला का नाम प्रियादत्त शर्मा है। उसके पति का नाम कमल शर्मा है। महिला बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी मुरादाबाद के रहने वाले कमल से 1 सितंबर 2017 में हुई थी। महिला ने इंग्लिश से एमए किया है। पीएचडी भी कर रखी है। महिला कुछ दिन पहले अपने पति से अलग हो गई थी। उसका दहेज को लेकर पति से विवाद चल रहा था।

परिवार ने अभी तक नहीं दी तहरीर : पति महिला से पैसे भी मांगता था। अभी महिला वीआईपी कॉलोनी शहर कोतवाली बिजनौर में रह रही थी। प्रिया एक कॉलेज में पढ़ाती भी थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे वो कॉलेज जा रही थी। कल ही महिला ने चांदपुर थाने में पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला शहर के आरबीडी कॉलेज में संविदा टीचर थी। महिला के अभी बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार ने अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।