Weekly Horoscope 11 to 17 October 2021 : कैसा रहने वाला है ये सप्ताह? मेष से मीन राशि तक-जानिए राशिफल

इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध कन्या राशि में; शुक्र, केतु व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु व शनि मकर में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु व शुक्र के साथ वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Weekly Horoscope 11 to 17 October 2021 :  कैसा रहने वाला है ये सप्ताह? मेष से मीन राशि तक-जानिए राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर 2021
आने वाला सप्‍ताह किस राशि के लिए है शुभ और किसके लिए है अशुभ ? नवरात्रि शुरू हो चुका है, ऐसे में कुछ राशियों पर देवी मां की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है। त्योहार का सीजन शुरू होने पर लोगों के बीच हर्षों-उल्लास का माहौल देखने को मिलता है। वहीं आने वाले हफ्ते में आपके परिवार, स्वास्थ्य, बिजनेस, शिक्षा आदि पर क्या असर पड़ने वाला है l आइये जानें अपना भविष्‍य।

मेष : सप्ताह आरंभ में सतर्कता की आवश्यकता होगी। अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें, एवं आय भी प्रभावित हो सकती है। सकारात्मक विचारों के कारण परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपना काम सौंपकर आप अन्य बातों पर ध्यान दे पाने में सफल होंगे। बुध एवं गुरुवार अनुकूल रहेगा। लोगों से मिलने-जुलने का लाभ होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। यदि जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है तो वह प्रयास करने पर सुलझ जाएगा l सभी प्रकार की खुशियों के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त करेंगे। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा एवं परिवार के साथ वक्त बितेगा। शुक्रवार का दिन भी बेहतर रहेगा एवं शनिवार को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के लिए हर किसी पर भरोसा नहीं करें, एवं नौकरी में आशानुरुप प्रदर्शन रहेगा। स्वयं के मूल्यांकन की आवश्यकता है। अतिआत्मविश्वास हानिकारक होगा। ज्वर एवं शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है। कान में भी दर्द हो सकता है। साथी से अत्यधिक लगाव महसूस करेंगे, प्रसन्नता रहेगी एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होंगा।
उपाय- किसी से कोई वस्तु मुफ्त में न लें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
क्या करें- श्री सीताराम दरबार का दर्शन करें।

 

वृषभ : इस हफ्ते समय न दे पाने के कारण आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। जीवन में चीजों को आसान तरीके से लेना सीखें। अस्थिर करने वाला प्रभाव कम हो जाएंगा। कार्य में सुधार होगा एवं उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। पिछले समय जो अशांति उत्पन्न हुई है, वह ठीक होगी। नए लाभदायक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शत्रुओं का प्रभावित करने में सफल होंगे। विवादों में पक्ष मजबूत होंगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार का साथ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को धन संबंधी परेशानी आ सकती है। शुक्र एवं शनिवार अनुकूल रहेंगे। नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निवेश लाभ देने वाला होगा एवं नौकरी में सफलता एवं स्थानांतरण का योग है। अनूठे एवं रचनात्मक कार्यों की ओर झुकाव होगा। शैक्षणिक स्तर बेहतर रहेगा। पैरों एवं सिर दर्द की समस्याएं हो सकती है। अनिद्रा एवं ज्यादा थकान हो सकती है। साथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना हैं। प्रेम प्रस्तावों को टालने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लैवेंडर
क्या करें- श्री गणेश जी का पूजन-दर्शन करें।

 

मिथुन : समय अनिच्छित कार्यों को करवाने के लिए मजबूर कर सकता हैं। विचारों को दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं करें, एवं व्यवहार को नियंत्रण में रखें ,अन्यथा अपमान होने का भी भय है। मंगल एवं बुधवार को आय की प्राप्ति होंगी एवं सहयोग भी मिलेगी। इस सप्ताह आप किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। आपका आकर्षण इस सप्ताह किसी को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करने में देरी करने का स्वभाव आपको पीछे धकेल सकता है। कार्य समय पर होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को कुछ ऐसे कार्यों की ओर अग्रसर होंगे जो समाज में निंदा योग्य होते हैं। आय की कमी होंगी एवं समय का नुकसान होंगा। शनिवार अच्छा दिन व्यतीत होंगा। निवेश से पूर्णत: बचें एवं नौकरी में सावधानी पूर्वक कार्य करें। पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में बार-बार बदलाव से लक्ष्य से भटकाव संभव है। हर स्थिति की तैयारी पूर्व से रखें। वीर्यजनित एवं रक्त संबंधी समस्याएं हो सकती है। मुंह में छाले भी संभव हैं। साथी का उपेक्षित व्यवहार चिंता में डाल सकता है। मित्रों से किसी भी तरह के विवाद से बचें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रिमसन
क्या करें- श्री महाकाली का दर्शन पूजन करें।

 

कर्क : उतार-चढ़ाव भरा समय रहेगा। पंचम चंद्र से अप्रत्याशित लाभ आरंभ में होने की संभावना है। सप्ताह मध्य में किसी बड़े व्यय के आसार भी बन सकते है, किंतु सप्ताहांत में पुन: सुधार की संभावनाएं बन जाएंगी एवं समय अच्छा बितेगा। प्रसन्नता के समाचार मिलेंगे। विवादों में विजय की प्राप्ति होंगी। कार्य सुगमता से संपन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को पद लाभ हो सकता है। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। शनिवार को मित्र मिलन। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अध्यात्म में मिली शांति के चलते आपकी जीवनशैली में काफी बदलाव आने की संभावनाएं हैं। ज्यादा कुछ घटित होने के कारण ये सप्ताह आपको बोरियतभरा लग सकता है। किसी घरेलू स्थिति के कारण भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्यापार के आंतरिक मामलों में किसी को दखलंदाजी नही करने दें। नौकरी में उन्नति का योग हैं। बदलाव के प्रति आशंकित एवं सचेत रहें। परिणामों के आसार अच्छे दिखाई दे रहे है। शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस करेंगे एवं पंजे में दर्द की संभावना है। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलने के आसार कम है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होंगा।
उपाय- कन्यादान में सामान दें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- नेवी ब्लू
क्या करें- श्रीराधाकृष्ण जी का दर्शन पूजन करें।

 

सिंह : शांतिपूर्वक एवं सुख से सप्ताह व्यतीत होंगा। किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं नही आएंगी एवं वर्तमान समस्याएं भी सुलझ जाएंगी। किसी की सहायता करके आत्मिक शांति को प्राप्त करेंगे। कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे एवं नई योजनाओं पर कार्य होगा। समय उत्तम है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होंगा। शुक्र एवं शनिवार को आवश्यक सावधानी रखें। कागजों को बिना पढ़े समझे हस्ताक्षर नहीं करें। परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होंगा। बजट बनाकर खर्च करना एक अच्छा आइडिया साबित होगा। इस सप्ताह समाज में आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। नए दोस्त मिलने से फ्रैंड सर्कल में विस्तार होने की संभावना है। अपने आदर्श साथी के मिलने के कारण प्रेम संबंध मधुर होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे एवं नई जिम्मेदारी की प्राप्ति होगी। गैर शैक्षणिक सामाजिक गतिविधियों में जाने का मौका प्राप्त होगा एवं प्रतिभा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। बाहरी एवं असमय खान-पान से तकलीफ हो सकती है। वमन एवं दस्त की समस्याएं बन सकती है। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- सदा सत्य बोलें, किसी का अहित न करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रोजी ब्राउन
क्या करें- श्री गौरीशंकर का दर्शन करें।

 

कन्या : इस सप्ताह असुविधाओं से बचने का लाभ मिलेगा। आधुनिक संसाधनों की प्राप्ति होंगी एवं वाहन सुख भी प्राप्त होंगा। विदेश से भी अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। मंगल कार्यों को करने का मौका प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। राजनीतिज्ञों का वर्चस्व बढ़ेगा, एवं महिलाओं को भी संस्थाओं में पद लाभ हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को अनावश्यक चिंताएं रहेंगी एवं घरेलू उपकरणों से परेशानी होंगी। शनिवार अच्छा दिन व्यतीत होगा।धनलाभ के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। इस सप्ताह अपना रोमांटिक पक्ष दिखाकर आप अपने साथी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। माता-पिता आपको किसी ऐसी चीज के लिए हतोत्साहित करेंगे जिसके लिए आप काफी उत्सुक हैं। कारोबार लाभदायक रहेगा एवं यश की प्राप्ति होंगी। नौकरी में मामुली चिंता के साथ कार्य अवश्य बनेंगे। व्यक्तिगत समस्याएं शिक्षा में बाधा बन सकती है। योग्यता से स्वयं को साबित करने में सफल होंगे। घुटनों एवं त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। पेट में भी गड़बड़ी होने के आसार है। जीवन साथी के विचारों को महत्व प्रदान करें एवं उसकी सेहत पर भी ध्यान देने का समय है। अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है।
उपाय- चांदी का छल्ला धारण करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रोजी ब्राउन
क्या करें- श्री शिवलिंग का पूजन एवं दर्शन करें।

 

तुला : इस सप्ताह आपको किसी व्यक्ति का साथ देना पड़ेगा, भले ही आपका दिल न हों। सरकार से जुड़े लोगों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है। वर्चस्व की वृद्धि होंगी एवं स्वयं का प्रदर्शन भी बेहतर होंगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। नवीन मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। बुध एवं गुरुवार को मामूली तनाव रह सकता है। कार्य में मन नहीं रहेगा एवं उदासीन स्वभाव रहेंगा। शुक्रवार अच्छा दिन रहेंगा। शनिवार को भाग्य के साथ धन लाभ होंगा।आप प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए ऑफिस बंक करने का अच्छा बहाना खोजने में सक्षम होंगे। आप में से कुछ लोग कोई अतिरिक्त कौशल सीख सकते हैं। इस सप्ताह फ्रीलांसिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों की काफी डिमांड रह सकती है। प्रशासन में कार्य करने वालों के लिए शुभ है। बिजली, अग्रि, पेट्रोल, उपकरणों से संबंधित कार्य करने वालों लिए भी अच्छा समय है। प्रभाव बढ़ेगा एवं शीघ्र कंठस्थ करने की शक्ति प्राप्त होंगी। लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगें। पुराने रोगों में लाभ होगा एवं आंख एवं रक्त से संबंधित समस्याओं में वृद्धि संभव है। प्रेम आदि मामलों से दूर रहना ठीक होंगा। जीवन साथी द्वारा उत्सावर्धन होंगा।
उपाय- तवा, चिमटा, चकला और बेलन धर्मस्थान में दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी
क्या करें- श्रीकुलदेवी का दर्शन पूजन करें।

 

वृश्चिक : इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर प्रभावी ढंग से अपनी बातों को सामने रख सकेंगे। चंद्र का गोचर, अटके कार्यों में गति आएंगी। विरोधी नरम पड़ेंगे एवं धन की प्राप्ति सुगम होंगी। सहयोग की प्राप्ति भी होंगी। बुध एवं गुरुवार को खिन्नता रह सकती है। कार्य में विलंब होगा एवं सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। योजनाएं विफल हो सकती। व्यय की अधिकता होंगी। शुक्रवार से पुन: समय पर कार्य होंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं शनिवार को यात्रा पर जाने का योग बनेगा। इस सप्ताह आपके साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। हो सके तो इससे बचने की कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में शामिल लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। इस हफ्ते सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। रत्नों, केमिकल, बारूद, चुने, चावल, कोयला का व्यापार करने वालों को लाभ होंगा। नौकरी में मामूली परेशानियां रहेंगी। प्रदर्शन सुधार हुआ रहेंगा। साथियों से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। अतिनिद्रा की समस्या हो सकती हैं। आलस्य एवं कार्य में मन नहीं लगेगा। नए साथी के मिलने से निराशा दूर होंगी एवं दांपत्य जीवन में खुशीयां प्राप्त होंगी।
उपाय- प्रात:काल शहद का सेवन कर हनुमानजी को सिन्दूर और चोला चढ़ाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीच
क्या करें- श्री पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन करें।

 

धनु : इस सप्ताह ऐसे धनलाभ के योग बन रहे हैं जिसका आपको अभी कोई आभास नहीं है। आज एवं कल दुविधा युक्त हो सकते है। परिचितों से उलाहना प्राप्त होंगी। कार्य की निंदा हो सकती है। आय भी कम होंगी। मंगलवार की शाम को सुधार दिखाई देगा। खुशी का समाचार मिलेगा। विरोधी पीछे हटेंगे। कार्य में सुगमता होंगी। सतर्कता से अनिष्ट टलेगा। बुध एवं गुरुवार को धन प्राप्ति होंगी। सहयोग मिलेगा एवं विरोध करने वाले पीछे हटेंगे। योजनाएं सफल होंगी। शुक्र एवं शनिवार अच्छे बितेंगे। परिवार का साथ मिलेगा एवं धन की प्राप्ति होंगी। इस सप्ताह आप प्रोफेशनली और पर्सनली चीजों को सराहनीय रूप से संभालने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे। वस्त्र, तेल, अस्त्र, मनोरंजन, प्लास्टिक वालों के लिए लाभ। नौकरी में अधिकारियों से तनाव। शिक्षकों से सहयोग एवं प्रयोगात्मक शिक्षा में श्रेष्ठ परिणाम की प्राप्ति। पित्त संबंधी रोग हो सकते है। पेट एवं कमर में भी दर्द होने की संभावना हैं। प्रेम में वियोग प्राप्त करने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी दूर रहने की संभावना है।
उपाय- घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
क्या करें- श्री छिन्नमस्ता माता का दर्शन करें।

मकर : इस हफ्ते आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ का आनंद का उठाना शुरू कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र पर सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे।धन की प्राप्ति में आसानी होंगी एवं कुछ अनपेक्षित अच्छे कार्य हो सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। पुराने मामलों को सुलझाने में सफल होंगे। सप्ताह मध्य में विवादों में उलझने के मौके भी बन सकते हैं। व्यय की अधिकता होंगी एवं अनावश्यक तनाव भी रह सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक खुशियों भरा समाचार मिल सकता है। नई व्यापारिक योजनाएं बनेगी एवं यात्रा का योग भी है। धन लाभ भी होंगा। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। एडवरटाइजर और इवेंट मैनेजर्स को कुछ नया करने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का मंथन करना होगा। नियमित दिनचर्या का पालन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अनाज, मसाले, पूजन सामग्री, सुगंधित पदार्थ एवं कीमती धातुओं के व्यापारियों को लाभ होंगा। नौकरी में सामान्य हालात रहेंगे। स्वयं की शक्ति से अध्ययन करें एवं थोड़े प्रयासों में ही सफलता मिलेगी। एड़ी एवं घुटनों में दर्द हो सकता है। कमर में भी परेशानी रहने की संभावना हैं। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होंगी।

उपाय- शनिवार का व्रत रखें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

क्या करें- भैरव महाराज का दर्शन-पूजन करें

 

कुंभ : इस सप्ताह के आरंभ में राहत महसूस करेगें। कई बिगड़े कार्य को बनाने में समय बितेगा एवं रूठों को मनाने में सफल होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को चंद्र के द्वादश होने से धन की कमी दिखाई देगी। तनाव रहेंगा। सहयोग नही मिल पाएंगा। विवाद भी हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। शनिवार में आर्थिक मजबूती भी बनती जाएंगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होंगी। धन संबंधित किसी मामले के उम्मीद से जल्दी मूर्तरूप लेने की संभावना है। इस सप्ताह अच्छी सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते अच्छे स्वास्थ्य के प्रति आश्वस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचक चल रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। वाहन, किराना, लोहे एवं आधुनिक साज सज्जा के कारोबारी लाभ में रहेंगे एवं नौकरी में तनाव कम होंगा। अध्ययन के प्रति लगाव रहेंगा एवं कक्षा में श्रेष्ठ रहेंगें। परीक्षण में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं दांतों में मामूली तकलीफ हो सकती हैं। प्रेम मामलों में गलतफहमी हो सकती है। दांपत्य माधुर्य से पूर्ण रहेंगा।
उपाय- सोना धारण करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन
क्या करें- श्री शाकंभरी माता का दर्शन करें।

 

मीन : इस सप्ताह प्रोफेशनली आप खुद को दूसरे से अलग साबित करने में सफल होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रभुत्व बढ़ेगा एवं नए विचार उत्पन्न होंगे। क्रोध में भी वृद्धि हो सकती है, अत: नियंत्रण रखना आवश्यक है। आकस्मिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे एवं विदेश जाने में आ रही अड़चन समाप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार भी शुक्र एवं शनिवार को लेन-देन के मामले में समस्याएं आ सकती हैं। धन का नुकसान हो सकता है। इस हफ्ते आप अपने सोशल सर्कल में काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। जीवन में प्यार की तलाश कर रहे लोगों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। किसी लोन को चुकाने में कोई समस्या नहीं होगी। भूमि में निवेश लाभकारी हो सकता है। नौकरी में तरक्की एवं सम्मान की प्राप्ति होंगी। कानून, सजावट एवं मैनेजमेंट की शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए श्रेष्ठ समय है। शेष को मेहनत करनी होंगी। रक्तचाप एवं शुगर की शिकायत हो सकती है। डिप्रेशन, घुटनों में दर्द हो सकता है। साथियों के मध्य तनाव हो सकता है, एवं दांपत्य जीवन में भी तना-तनी हो सकती है।
उपाय- धर्मस्थान में जाकर पूजन करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे
क्या करें- गणेश जी का दर्शन पूजन करें।