पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोषों को World Malayalee Council ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: वर्ल्ड मलयाली काउंसिल इंडिया रीजन ने 26 अप्रैल को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी। सभा में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के काउंसिल सदस्य व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडिया रीजन अध्यक्ष डॉमिनिक जोसेफ ने किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार के प्रयासों का समर्थन जताया। समारोह में कई प्रांतीय अध्यक्ष और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली। वर्ल्ड मलयाली काउंसिल इंडिया रीजन ने 26 अप्रैल को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से काउंसिल के सदस्य और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व काउंसिल के इंडिया रीजन अध्यक्ष डॉमिनिक जोसेफ ने किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा कि वर्ल्ड मलयाली काउंसिल आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी।

समारोह में हरियाणा प्रांत अध्यक्ष सशी धरन, उत्तर प्रदेश प्रांत अध्यक्ष मुरलीधरन पिल्लै, उत्तर दिल्ली अध्यक्ष हरिंद्र दास, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष डॉ. पॉल जॉर्ज गिरि, पश्चिमी दिल्ली अध्यक्ष एडवोकेट एलेक्स जोसेफ और दक्षिणी दिल्ली अध्यक्ष डॉ. एल्बर्ट अब्राहम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


