जिसकी लागी लगन राम में उसका दिया जलेगा तूफान में

चेतना डेंटल केयर में हनुमंत कथा के साथ हुआ विशाल भंडारा भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चे हुए शामिल

जिसकी लागी लगन राम में उसका दिया जलेगा तूफान में
चेतना डेंटल केयर द्वारा विशाल भण्डारा

लखनऊ। आशियाना सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल केयर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को हनुमंत कथा एवं भंडारे का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से हुआ। भंडारे के पूर्व आगंतुक भक्तगणों ने हनुमंत कथा का रसास्वादन किया। हनुमंत कथा की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही।

चेतना डेंटल केयर के प्रोपराइटर एवं दंत विशेषज्ञ डॉ संजीव अवस्थी ने बताया कि शाम करीब तीन बजे केयर सेंटर के सभागार में हनुमंत कथा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया। अयोध्या धाम से पधारे दिवाकर वेदांश जी महाराज की टीम में हनुमंत कथा में हनुमान जी से जुड़े संस्मरणों को सुनाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई श्रृद्धालु हनुमान जी के संस्मरण सुन भावुक हो गए। श्रद्धालुओं ने हनुमंत कथा प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का समय समय पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। जिसकी लगी लगन भगवान में उसका दिया जलेगा तूफान में... सरीखे बजरंगबली के संस्मरणों ने पूरे माहौल को बना दिया।

हनुमंत कथा के उपरांत डेंटल केयर परिसर में विशाल भंडारा हुआ। इस भंडारे में समाजसेवी ठाकुर प्रसाद, कवि वेदव्रत बाजपेई, डॉ चेतना अवस्थी, डॉ राज किशोर अवस्थी, डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुशील दीक्षित, राकेश यादव के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।