चेतना डेंटल में हुआ शिव महापुराण का समापन
आशियाना स्थित हॉस्पिटल के सभागार में हुआ सात दिवसीय आयोजन कथा का सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने किया रसपान
लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सभागार में चल रही सात दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति, हवन और मंत्रोच्चार के बीच हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बम बम भोले, जय भोलेनाथ के गगन भेदी नारों ने पूरा माहौल को भक्तिमय हो गया। बना दिया।

चेतना डेंटल केयर सेंटर के सभागार में आयोजित सात दिवसीय शिवपुराण कथा के संयोजक डॉ संजीव अवस्थी ने बताया कि पहले दिन सुबह आठ बजे शिवपुराण पोथी शोभायात्रा से शुभारंभ हुआ। अयोध्याधाम से पधारे दिवाकर देवांश जी महाराज ने कथा के पहले दिन बड़े ही सुंदर तरीके से शिवपुराण महात्य पेश किया। दूसरे दिन शिवलिंग उत्पत्ति, शिवपूजन विधि एवं नारद मोह इत्यादि चरित्र पेश किया गया। तीसरे दिन धनपति कुबेर की कथा एवं माता सती का पावन चरित्र की प्रस्तुति होगी। कथा के चौथे दिन भव्य रूप से मां पार्वती एवं भगवान शिव का विवाह उत्सव आयोजित हुआ। पांचवे दिन भगवान कार्तिकेय एवं गणेश जी के प्राकट्य लीला एवं जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति हुई।
श्री अवस्थी ने बताया कि कथा के छठे दिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा और सातवें दिन द्वादस ज्योतिर्लिंग की कथा एवं शिव पुराण सार पेश किया गया। कथा के अंतिम दिन हवन एवं पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद भंडारे का वितरण किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने कथा का रसपान किया।


