पकड़ा गया लड़कियों के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट हैक करने वाला : मैसेंजर में लिंक भेजकर अकाउंट हैक करता था मोहम्मद शाद, फिर मांगता था न्यूड फोटो-वीडियो

वेबसाइट के जरिये लिंक बनाकर लड़कियों को इंस्टाग्राम-फेसबुक पर इनबॉक्स में भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का अपने अकाउंट से एक्सेस छूट जाता था। इसके बाद पूरे अकाउंट का एक्सेस आरोपी के हाथ में होता था।

पकड़ा गया लड़कियों के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट हैक करने वाला  : मैसेंजर में लिंक भेजकर अकाउंट हैक करता था मोहम्मद शाद, फिर मांगता था न्यूड फोटो-वीडियो
पकड़ा गया लड़कियों के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट हैक करने वाला

मैसेंजर में लिंक भेजकर इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक करके न्यूड फोटो-वीडियो की डिमांड करने वाले मोहम्मद शाद नाम के छात्र को गाजियाबाद पुलिस ने बहराइच से गिरफ्तार किया है।

साहिबाबाद थाने के एचएसओ नागेंद्र चौबे ने बताया, पिछले दिनों दो लड़कियों की इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। उनके इंस्टाग्राम इनबॉक्स में एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका अकाउंट से एक्सेस किसी और के पास चला गया। आरोपी व्यक्ति ने अकाउंट से उनके सारे फोटो चुरा लिए। कुछ प्राइवेट चैट्स के भी स्क्रीनशॉट ले लिए। अकाउंट वापस देने के बदले आरोपी ने लड़कियों से न्यूड फोटो-वीडियो मांगे। ऐसा न करने पर उनके फोटो और चैट्स वायरल करने की धमकी दी।

साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात इस केस में मोहम्मद शाद को गिरफ्तार कर लिया। वह उप्र में बहराइच जिले में केसरगंज थाना क्षेत्र के गांव गन्डारा का रहने वाला है।

50 से ज्यादा लड़कियों को परेशान किया : आरोपी ने पूछताछ में बताया कि एक वेबसाइट के जरिये लिंक बनाकर लड़कियों को इंस्टाग्राम-फेसबुक पर इनबॉक्स में भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का अपने अकाउंट से एक्सेस छूट जाता था। इसके बाद पूरे अकाउंट का एक्सेस आरोपी के हाथ में होता था। आरोपी अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। उसके खिलाफ साहिबाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है।