सतगुरु गौतम अध्यक्ष और बीएल राव महामंत्री चुने गए
बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान प्रबंध समित का हुआ चुनाव
लखनऊ । सीतापुर रोड पुरानिया नई बस्ती बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान प्रबंध समिति का शनिवार को चुनाव हुआ। इसमें सतगुरु प्रसाद गौतम को अध्यक्ष और बी एल राव को महामंत्री चुना गया। सभी पदों पर एक एक नामांकन आने की वजह से चुनाव अधिकारी ने समस्त पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इसके अलावा प्रबंध समिति में वीरेंद्र कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, रामचंद्र मंत्री एक, राजबहादुर मंत्री दो, आरपी गौतम को कोषाध्यक्ष, डीडी घुसिया को लेखा परीक्षक बनाया गया है। सूरज सिंह, रामपूजन प्रसाद,रामदास, क्षेत्रपाल, सुरेंद्र कुमार, मीना कुमारी, ओम प्रकाश और रामबरन को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। यह जानकारी सहायक लेखाधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार राय ने दी है।


