आगरा ग्वालियर रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों के शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया और ग्वालियर हाईवे को सुचारू रूप से चालू कराया। घटना सोमवार देर रात 11:30 बजे की है।

आगरा ग्वालियर रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत
आगरा ग्वालियर रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात करीब 11 बजे थाना मलपुरा के आगरा ग्वालियर रोड स्थित भाहई मोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार आगरा की ओर से सैया की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा ग्वालियर रोड स्थित भाहई मोड़ पर पहुंचे, तो पीछे से तेज गति के एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं राहगीर घटनास्थल पर दौड़े। मलपुरा पुलिस को भी जानकारी दे दी।

राहगीरों ने बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पड़े तड़प रहे थे। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक का नाम पवन बताया गया है। वह आगरा का ही रहने वाला है। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची थाना मलपुरा के चौकी ककुआ प्रभारी अमित कुमार ने दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया है।